फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Abundance of illegal hoardings, playing with people's safety

Etah News: अवैध होर्डिंग की भरमार, लोगों की सुरक्षा से खिलवाड़

Wed, 21 May 2025 05:40 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Wed, 21 May 2025 05:40 PM IST
विज्ञापन
Abundance of illegal hoardings, playing with people's safety
जीटी रोड ​स्थित मेडीकल कॉलेज की इमरजेंसी के बाहर ब​ल्लियों पर झूलता होर्डिंग। - फोटो : जीटी रोड ​स्थित मेडीकल कॉलेज की इमरजेंसी के बाहर ब​ल्लियों पर झूलता होर्डिंग।
एटा। शहर में होर्डिंग्स लगाने में सुरक्षा मानकों का ध्यान नहीं रखा जा रहा। चारों तरफ वैध से ज्यादा अवैध होर्डिंग की भरमार है। इससे न सिर्फ पालिका के राजस्व को क्षति हो रही है, बल्कि नियम विपरीत लगाए गए होर्डिंग हादसों का खतरा भी बने हुए हैं।
विज्ञापन

नगर पालिका क्षेत्र में 100 स्थान होर्डिंग के लिए पालिका ने निर्धारित किए हैं। इन होर्डिंग्स पर पालिका को सालाना करीब 2 लाख रुपये की आय होती है। होर्डिंग के लिए पालिका ने 1.50 रुपये वर्गफीट के हिसाब से दर निर्धारित कर रखी है, लेकिन समस्या है कि इन निर्धारित स्थानों के अलावा 50 से अधिक स्थानों पर अवैध रूप से होर्डिंग लगाए जा रहे हैं। अवैध के अलावा कई जगह वैध होर्डिंग में भी सुरक्षा मानकों का पालन नहीं किया जा रहा। बांस-बल्ली पर इन्हें लगा दिया गया है जो हल्की आंधी चलते ही गिरकर राहगीरों के लिए मुसीबत बन जाते हैं।
विज्ञापन

शहर में लगे सभी होर्डिंग से शुल्क वसूला जाए तो पालिका का राजस्व लाखाें रुपये बढ़ सकता है। शहर के ठंडी सड़क, जीटी रोड, बस स्टैंड, घंटाघर, मेहता पार्क, निधौली रोड, कचहरी मार्ग, मेडिकल कॉलेज के समीप सहित अन्य स्थानों पर भी अवैध तरीके से हार्डिंग लगे हैं। पालिका के होर्डिंग प्रभारी यशवीर सिंह ने बताया कि शहर में लगे अवैध होर्डिंगों को एक माह के अंदर अभियान चलाकर हटाया जाएगा। नगर पालिका जल्द शहर में 121 खंभे लगाने जा रही है। जिससे राजस्व में 8.75 लाख रुपये का इजाफा होगा। साथ ही ये ज्यादा सुरक्षित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

होर्डिंग से बड़ रहा है हादसों का खतरा
शहर में जगह-जगह बल्लियों पर अवैध तरीके से लगाए गए होर्डिंग्स अक्सर हादसों को न्यौता देते हैं। आंधी के समय तेज हवा के दबाव के कारण होर्डिंग्स के गिरने से राहगीर चोटिल तक हो जाते हैं। पीपल अड्डा निवासी अंकित ने बताया कि वह मेहता पार्क से गुजर रहे थे। उस समय तेज बारिश व आंधी से भारी होर्डिंग उनके समीप आकर गिर, जिससे वह बाल-बाल बचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed