Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Abdominal pain today; ultrasound eight days later.

Etah News: पेट में दर्द आज, अल्ट्रासाउंड आठ दिन बाद

Wed, 18 Nov 2026 11:35 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 18 Nov 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
Abdominal pain today; ultrasound eight days later.
मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में अल्ट्रासाउंड कक्ष के बाहर बैठे मरीज। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

एटा। मेडिकल कॉलेज में अल्ट्रासाउंड जांच कराने के लिए मरीजों को आठ दिन तक इंतजार करना पड़ रहा है। पेट दर्द से परेशान मरीज जांच के लिए पहुंचते हैं, लेकिन उन्हें तत्काल राहत के बजाय अगली तारीख देकर लौटाया जा रहा है। दर्द से कराह रहे मरीजों को मजबूरन प्राइवेट अल्ट्रासाउंड सेंटर जाना पड़ता है।
मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में प्रतिदिन बड़ी संख्या में मरीज उपचार के लिए पहुंचते हैं। इनमें पेट दर्द, पथरी, गुर्दे और अन्य बीमारियों से पीड़ित मरीजों को चिकित्सक अल्ट्रासाउंड कराने की सलाह देते हैं। इसके बाद मरीज जांच के लिए अल्ट्रासाउंड सेंटर पहुंचते हैं, लेकिन यहां लंबी प्रतीक्षा सूची उनका इंतजार करती है। हर रोज सुबह से ही मरीज और उनके परिजन जांच कराने के लिए कतार में लग जाते हैं। मगर घंटों इंतजार के बाद भी कई मरीजों की बारी नहीं आ पाती। ऐसे में उन्हें आठ दिन बाद की तारीख दी जा रही है।
विज्ञापन

अल्ट्रासाउंड सेंटर पर अव्यवस्था की मुख्य वजह संसाधनों की कमी है। मेडिकल कॉलेज में जांच के लिए केवल एक रेडियोलॉजिस्ट और एक मशीन है। इसके अलावा अल्ट्रासाउंड जांच केवल दिन के समय ही की जाती है। मरीजों की संख्या के मुकाबले सीमित संसाधन होने के कारण जांच का काम समय से पूरा नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पेट दर्द से परेशान मरीजों के लिए आठ दिन का इंतजार किसी बड़ी परेशानी से कम नहीं है। कई मरीज ऐसे होते हैं, जिन्हें चिकित्सक बीमारी की सही स्थिति जानने के लिए जल्द अल्ट्रासाउंड कराने की सलाह देते हैं। इसके बावजूद उन्हें निर्धारित तारीख तक इंतजार करना पड़ता है। इससे बीमारी की पहचान और उपचार शुरू होने में भी देरी होती है। इसी समस्या की वजह से बहुत से मरीज निजी लैब या सेंटर पर जाकर अल्ट्रासाउंड करा रहे हैं।
-
बोले मरीज-
सरकारी अस्पताल में बेहतर उपचार की उम्मीद लेकर आते हैं, लेकिन जांच के लिए कई दिन इंतजार करना पड़ रहा है। आज समस्या हुई तो चिकित्सक को दिखाया। उन्होंने अल्ट्रासाउंड के लिए बोला, मगर यहां एक सप्ताह बात की तारीख दी गई है। - रेखा, गांव सरावल जिला कासगंज
-
पत्नी के सीने में 15 दिन से दर्द हो रहा है। मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में दिखाया तो चिकित्सक ने अल्ट्रासाउंड कराने को कहा। मगर जब कराने पहुंचे तो सात दिन बाद की तारीख दी गई है। लगता है अब बाहर ही अल्ट्रासाउंड कराना पड़ेगा। - सर्वेश कुमार, सिढ़पुरा कासगंज

-
वर्जन-
एक ही रेडियोलॉजिस्ट हैं, वह भी अल्ट्रासाउंड के अलावा मेडिकोलीगल भी करते हैं। प्रतिदिन किसी न किसी मामले में कोर्ट भी जाते हैं। मरीजों की बढ़ती संख्या के कारण भी समस्या हो रही है। वहीं इस रेडियोलॉजिस्ट की सेवा भी नवंबर में समाप्त हो रही है। - डॉ. एस चंद्रा, सीएमएस

मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में अल्ट्रासाउंड कक्ष के बाहर बैठे मरीज। संवाद

मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में अल्ट्रासाउंड कक्ष के बाहर बैठे मरीज। संवाद

मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में अल्ट्रासाउंड कक्ष के बाहर बैठे मरीज। संवाद

मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में अल्ट्रासाउंड कक्ष के बाहर बैठे मरीज। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed