{"_id":"57925d494f1c1b875fc4b683","slug":"aanganabaadee-sanchaalikaon-ka-vikaas-bhavan-mein-pradarshan","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंगनबाड़ी संचालिकाओं का विकास भवन में प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंगनबाड़ी संचालिकाओं का विकास भवन में प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो, एटा
Updated Fri, 22 Jul 2016 11:22 PM IST
विज्ञापन
मानदेय न मिलने पर
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छह माह से मानदेय न मिलने पर आक्रोशित आंगनबाड़ी संचालिकाओं ने विकास भवन में प्रदर्शन कर नारेबाजी की। इस दौरान उन्होंने बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग पर मनमानी एवं भ्रष्टाचार का भी आरोप लगाया। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी के नाम ज्ञापन उपायुक्त मनरेगा मत्स्येन्द्र नाथ त्रिपाठी को सौंपा। वहीं दूसरी तरफ जिला कार्यक्रम अधिकारी कार्यालय का नारेबाजी करते हुए घेराव और अधिकारियों को भ्रष्टाचार और उत्पीड़न के विरोध में चूड़ियां भेंट कीं।
इस मौके पर आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की जिलाध्यक्ष मीना शर्मा ने कहा कि पिछले छह माह से आंगनबाड़ियों को मानदेय नहीं मिला है। उन्होंने कहा कि हौसला पोषण योजना के खातों को जीरो बैलेंस पर खुलवाया जाए। किराए पर चल रहे केंद्रों के किराए का भुगतान कराया जाए। कार्यकर्त्री कुसुम ने कहा कि केंद्रों पर पुष्टाहार विभाग द्वारा अपने संसाधनों से पहुंचाया जाए। इसके लिए मजदूरी का कोई चार्ज न लिया जाए। बीएलओ ड्यूटी से आंगनबाड़ियों को मुक्त रखा जाए। साथ ही ड्यूटी कार्य का भुगतान कराया जाए। साथ ही 15 दिन में समस्याओं का समाधान किए जाने की मांग की। माधुरी पांडेय, बिलकिशर वानो, राजेश, सरोज दीक्षित, सरला चौहान, राधा चौहान, मंजू आदि प्रमुख हैं।