{"_id":"57a616cd4f1c1b39302b9b1b","slug":"aabakaaree-adhikaaree-aur-mandee-sachiv-ko-chetaavanee","type":"story","status":"publish","title_hn":"आबकारी अधिकारी और मंडी सचिव को चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आबकारी अधिकारी और मंडी सचिव को चेतावनी
अमर उजाला ब्यूरो, एटा
Updated Sat, 06 Aug 2016 10:31 PM IST
विज्ञापन
राजस्व वसूली की समीक्षा बैठक
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिलाधिकारी के. विजयेंद्र पाण्डियन ने कहा कि राजस्व वसूली में कोई भी ढिलाई न बरतें। सभी मासिक लक्ष्य समय से पूरे करें। जिला आबकारी अधिकारी एवं मंडी सचिव को कम वसूली पर चेतावनी जारी करने तथा वसूली में तत्काल सुधार लाने के निर्देश दिए।
कलक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित कर करेत्तर एवं राजस्व वसूली समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने वन विभाग, वाणिज्य कर, स्टांप, तथा नगर पालिका परिषद कासगंज, गंजडुंडवारा, सोरों, द्वारा कम राजस्व वसूली करने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि वसूली ना करने वाले इंस्पेक्टर को चेतावनी जारी करने एवं कड़ी कार्यवाही करने तथा मासिक लक्ष्यों को समय से पूरा करने के सख्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि लक्ष्य पूरा न करने पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
सरकारी भूमि, चकरोडों, संपर्क मार्गों से अवैध कब्जे हटवाएं। पुराने वादों का निस्तारण वरीयता से करें। किसान दुर्घटना बीमा योजना व आम आदमी बीमा योजना में कोई क्लेम लंबित हों तो तत्काल उनका निस्तारण करें। सभी एसडीएम संविदा सफाई कर्मियों की भर्ती पारदर्शिता के साथ करना सुनिश्चित करें। यदि कहीं शिकायत मिलती है तो तुरंत एफआईआर दर्ज कर कड़ी कार्यवाही करें।
विज्ञापन
बैठक में एडीएम बीएम मिश्र, एसडीएम कासगंज, पटियाली, सहावर, सभी तहसीलदार, अधिशाषी अभियंता विद्युत, स्टांप, आबकारी, मनोरंजनकर, वाणिज्यकर, वन एवं संबंधित अधिकारी तथा नगर पालिका एवं पंचायत के ईओ मौजूद रहे।