फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   A youth was killed and five including couple were injured in road accidents in Etah

Etah: सड़क हादसे में युवक की मौत, सास की तेरहवीं से लौट रहा था, अन्य हादसों में दंपती सहित पांच घायल, दो रेफर

Sat, 11 Feb 2023 04:54 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 11 Feb 2023 04:54 PM IST
सार

एटा में अलग-अलग सड़क हादसों में एक युवक की मौत हो गई। जबकि दंपती सहित पांच लोग घायल हो गए। इनमें से दो की हालत नाजुक है। इन्हें इलाज के लिए आगरा रेफर कर दिया गया है। 
 

विज्ञापन
A youth was killed and five including couple were injured in road accidents in Etah
Accident demo - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

उत्तर प्रदेश के एटा में बीती रात 11 बजे अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। वह अपनी चचेरी सास की तेरहवीं से लौट रहा था। हादसा निधौली कलां थाना क्षेत्र में हुआ। वहीं अन्य हादसों में दंपती सहित पांच लोग घायल हो गए। इनमें से दो को हालत गंभीर बनी है। उन्हें आगरा के लिए रेफर किया गया है।

विज्ञापन


निधौली कलां थाना क्षेत्र के रफतनगर सैंथरा और नगला धनी गावं के बीच हादसे में बाइक सवार बंटू सिंह (28) निवासी मदनपुर  की मौत हो गई। मृतक के बड़े भाई मुन्नेश कुमार ने बताया कि नगला रूप गांव थाना पिलुआ में बंटू की ससुराल है। चचेरी सास की तेरहवीं में गया था। वहां से रात करीब 10 बजे बाइक से घर लौट रहा था। रास्ते में किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। 

विज्ञापन

डेयरी गाड़ी के चालक ने घर आकर बताया 

बताया कि दूध डेयरी की मैक्स पिकअप का चालक गांव में रात करीब 11 बजे लौटा। तब उसने हादसा होने की बात बताई। इसके बाद वह लोग गांव से करीब दो किमी दूर घटनास्थल पर पहुंचे। घायल भाई को मेडिकल कॉलेज ले गए। यहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि पोस्टमॉर्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

दंपती घायल हो गए 

वहीं कोतवाली देहात क्षेत्र में हाईवे स्थित दूल्हापुर गांव के पास शुक्रवार की रात करीब दो बजे अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार पवन कुमार और इसकी पत्नी रीता निवासी रायपुर, थाना जहानगंज, जिला फर्रुखाबाद घायल हो गए। 

पवन और बृजेश आगरा के लिए रेफर 

थाना मिरहची क्षेत्र स्थित गांव धिरामई के पास ऑटो की टक्कर से बाइक सवार बृजेश कुमार व वृंदावन निवासी कसैटी थाना कोतवाली देहात घायल हुए हैं। जबकि, थाना मलावन आसपुर के पास बाइकों की भिड़ंत में प्रदीप कुमार निवासी गांव धनकरा, थाना एका, जिला फिरोजाबाद घायल हुआ है। मेडिकल कॉलेज में हालत गंभीर देखते हुए पवन और बृजेश को आगरा के लिए रेफर किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed