{"_id":"67728f137b8f53c7a700e656","slug":"a-young-man-who-left-home-with-a-bike-was-murdered-etah-news-c-163-1-sagr1016-127633-2024-12-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: घर से बाइक लेकर निकले युवक की हुई थी हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: घर से बाइक लेकर निकले युवक की हुई थी हत्या
Mon, 30 Dec 2024 05:48 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Mon, 30 Dec 2024 05:48 PM IST
विज्ञापन
एटा। थाना जैथरा के गांव बहगों निवासी एक युवक घर से बाइक लेकर निकला और नहीं लौटा। बाद में उसका शव थाना कुरावली के अलूपुरा गांव के पास नहर में मिला था। मां ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
गांव बहगों निवासी कांता देवी ने बताया कि पुत्र मुनेश (40) 13 दिसंबर को घर से बाइक लेकर कहीं गया था। लौटकर नहीं आया तो काफी खोजबीन की, लेकिन नहीं मिला। 17 दिसंबर को थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। इसके बाद 23 दिसंबर को सूचना मिली कि मैनपुरी जिले के कुरावली थाना क्षेत्र में गांव अलूपुरा के पास नहर में एक युवक का शव मिला है। जब हम वहां पहुंचे तो देखा कि बेटे मुनेश का ही शव था।
मैनपुरी पुलिस ने जिला चिकित्सालय में ही शव का पोस्टमार्टम कराया था। रविवार को कांता देवी ने थाना जैथरा में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। सीओ अलीगंज सुधांशु शेखर ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। गहनता के साथ जांच-पड़ताल की जा रही है। जो भी तथ्य निकल कर सामने आएंगे उनके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।