{"_id":"69efa9e56e59c284e2087c33","slug":"a-young-man-was-stabbed-11-times-his-condition-is-critical-etah-news-c-163-1-eta1013-149793-2026-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: युवक पर चाकू से किए 11 वार, हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: युवक पर चाकू से किए 11 वार, हालत गंभीर
विज्ञापन
राजा का रामपुर। थाना क्षेत्र के ग्राम लौहारी गवी गांव में रविवार शाम पुरानी रंजिश को लेकर एक युवक पर जानलेवा हमला कर दिया गया। हमलावरों ने युवक को घेरकर उस पर चाकुओं से कई वार किए। उसे गंभीर हालत में एटा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। जैथरा क्षेत्र के ग्राम लखनपुर निवासी अखिलेश रविवार शाम किसी काम से लौहारी गवी गया हुआ था। इसी दौरान गांव के पास स्थित शराब के ठेके के पास पहले से घात लगाए बैठे अंकित निवासी नौगजा व उसके साथियों ने उसे घेर लिया। आरोप है कि हमलावरों ने पहले अखिलेश के साथ मारपीट की और फिर उस पर चाकुओं से कई वार कर दिए। अखिलेश ने बताया कि वह दावत में शामिल होने और अपने परिवार के एक युवक को इंजेक्शन लगवाने जा रहा था। जैसे ही वह चौराहे पर पहुंचा, वहां मौजूद 7-8 लोगों ने उसे पकड़ लिया और अचानक हमला कर दिया। घायल के चाचा आशीष के अनुसार अखिलेश के शरीर पर 11 जगह चाकू से वार किए गए हैं। उसकी हालत बेहद गंभीर बनी हुई है।
सीओ राजेश कुमार ने बताया कि एक दिन पूर्व अखिलेश का उर्स के दौरान कुछ युवकों से विवाद हो गया था। इसी रंजिश के चलते हमला किया गया है। तहरीर के आधार पर अंकित, योगेश उर्फ माफिया, राकेश के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। संवाद
विज्ञापन
सीओ राजेश कुमार ने बताया कि एक दिन पूर्व अखिलेश का उर्स के दौरान कुछ युवकों से विवाद हो गया था। इसी रंजिश के चलते हमला किया गया है। तहरीर के आधार पर अंकित, योगेश उर्फ माफिया, राकेश के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। संवाद
विज्ञापन