फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   A young man was kidnapped and brutally beaten in broad daylight.

Etah News: दिनदहाड़े अपहरण कर युवक को बेरहमी से पीटा

Sun, 30 Nov 2025 10:51 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sun, 30 Nov 2025 10:51 PM IST
विज्ञापन
A young man was kidnapped and brutally beaten in broad daylight.
मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी वार्ड  में भर्ती घायल सुरजीत। संवाद
एटा। शिकोहाबाद रोड पर रविवार दोपहर के समय कुछ हमलावरों ने एक युवक का अपहरण कर लिया। जान से मारने की नीयत से बेरहमी से पीटकर अधमरा कर दिया। युवक को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। वहीं दो हमलावरों को पिता व भाई ने मिलकर तमंचे सहित पकड़ लिया।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला शांतिनगर निवासी योगेश चंद्र ने बताया कि उनका बेटा सुरजीत शिकोहाबाद रोड पर स्थित कुलदीप की दुकान पर बैठा था। तभी शांतिनगर निवासी तनु यादव अपने साथी आशू यादव, सुंदरम निवासी गांव सैदपुर थाना मलावन, सत्यवीर निवासी नगला धनी, निर्मल निवासी बावली थाना सकीट सहित दो अज्ञात युवकों के साथ वहां पहुंचा। बेटे सुरजीत को तमंचा दिखाकर जबरन मोटरसाइकिल पर बैठा ले गया।
विज्ञापन

योगेश ने बताया कि हमलावर सुरजीत का अपहरण कर उसे गंगनपुर की ओर ले जा रहे थे। इस दौरान मौके पर मौजूद मोहल्ले के विनोद और सोनू ने रोकने का प्रयास किया लेकिन आरोपियों ने उन्हें भी जान से मारने की धमकी देकर वहां से खदेड़ दिया। सूचना मिलते ही वह अपने बेटे रिंकू के साथ पीछा करते हुए शिकोहाबाद रोड स्थित बाबा डेयरी के पास पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहां देखा कि आरोपी सुरजीत को लाठी-डंडों से बुरी तरह से पीट रहे थे। शोर मचाने पर सभी आरोपी भागने लगे। आरोपी सुंदरम व निर्मल को तमंचा और बिना नंबर की बाइक सहित पकड़ लिया। अन्य आरोपी मौके से फरार हो गए। बताया कि हमले में सुरजीत के सिर व पैर पर गंभीर चोटें आई हैं। कोतवाली प्रभारी प्रेमपाल सिंह ने बताया कि योगेश की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। घटना के सभी बिंदुओं की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed