फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   A young man was burnt in a land dispute; his brothers were accused of setting him on fire.

Etah News: जमीन के विवाद में युवक झुलसा, भाइयों पर आग लगाने का आरोप

Tue, 10 Feb 2026 11:30 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Tue, 10 Feb 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
A young man was burnt in a land dispute; his brothers were accused of setting him on fire.
एटा। गांव पीतापुर में जमीन के विवाद में एक 35 वर्षीय युवक के गंभीर रूप से झुलसने का मामला सामने आया है। झुलसे युवक को मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन

थाना सकीट के गांव पातीपुर निवासी सुभाष चंद्र का आरोप है कि वह भतीजे की शादी में शामिल होने जा रहा था। तभी सगे भाई अजीत और रमेश ने उसे रोक लिया। दोनों भाइयों में 7–8 बीघा जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है। आरोप है कि इसी विवाद के कारण पहले उसके साथ मारपीट की गई और फिर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी गई। सुभाष की पत्नी आशा ने भी भाइयों पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जमीन के बंटवारे को लेकर पहले भी कई बार विवाद हो चुका है। घटना वाले दिन भी झगड़े के बाद सुभाष को पेट्रोल डालकर आग लगा दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। थाना प्रभारी विदेश राठी ने बताया कि अस्पताल से सूचना प्राप्त हुई थी। घटनास्थल का निरीक्षण किया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के बयान में सामने आया है कि युवक ने जमीन विवाद के तनाव में खुद को आग लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों पक्षों के मध्य जमीन के विवाद की बात सामने आई है। आरोपों की जांच की जा रही है और तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। -कीर्तिका सिंह, सीओ सकीट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed