फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   A young man was brutally beaten for resisting the theft of his mobile phone.

Etah News: मोबाइल फोन छीने जाने के विरोध पर युवक को बेरहमी से पीटा

Wed, 14 Jan 2026 11:57 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Wed, 14 Jan 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
A young man was brutally beaten for resisting the theft of his mobile phone.
सीएचसी में घायल राजेंद्र का परीक्षण करते चिकित्सक। संवाद - फोटो : जमीन का निरीक्षण करते पीडब्ल्यूडी व राजस्व विभाग के कर्मचारी।
अलीगंज। क्षेत्र के गांव झकरई में एक युवक को नया मोबाइल फोन गांव के साथियों को दिखाना महंगा पड़ गया। युवकों ने फोन छीन लिया, जिसे वापस मांगने पर तीन युवकों ने उसको जमीन पर गिराकर पीट-पीटकर लहूलुहान कर दिया। गंभीर हालत में उसको सीएचसी से रेफर किया गया है।
विज्ञापन

थाना अलीगंज के ग्राम झकरई निवासी राजेंद्र ने सीएचसी में बताया कि मंगलवार शाम को मोबाइल फोन दिखाने के दौरान एक युवक उसको छीनकर ले जा रहा था। जब साहस जुटाकर फोन वापस मांगा तो आरोपी ने अचानक उसका गला पकड़ लिया और उसे जमीन पर पटक दिया। घटना के समय शराब के नशे में आए दो और युवकों ने बीच-बचाव करने के बजाय हमलावर का साथ दिया। तीनों लोगों ने उसे बुरी तरह पीटना शुरू कर दिया। लहूलुहान होकर राजेंद्र वहीं निढाल हो गया। उसके एक पैर की हड्डी भी टूट गई।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर डायल 112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायल को तत्काल एम्बुलेंस की सहायता से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अलीगंज पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत गंभीर देखते हुए रेफर कर दिया। सीओ नितीश गर्ग ने बताया कि पीड़ित की तहरीर प्राप्त हो गई है और आरोपों की जांच की जा रही है। तथ्यों के अनुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी ताकि क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनी रहे और इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed