फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   A young man shot himself after a dispute with his mother on Holi, was admitted to hospital.

Etah News: होली पर मां से विवाद होने पर युवक ने खुद को गोली मारी, भर्ती

Thu, 05 Mar 2026 10:34 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Thu, 05 Mar 2026 10:34 PM IST
विज्ञापन
A young man shot himself after a dispute with his mother on Holi, was admitted to hospital.
अलीगंज। क्षेत्र के गांव हरिसिंहपुर में होली पर मां से विवाद होने पर एक युवक ने गोली मार ली। युवक को गंभीर हालत में हायर सेंटर भेजा गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।
विज्ञापन


घायल युवक के चाचा उदयवीर ने बताया होली पर प्रेमचंद्र के हुडदंग किए जाने पर मां ने नाराजगी जताई। मां की बात न मानने पर उसने थाने जाकर पुलिस से शिकायत करने की बात कहते हुए घर से निकल गई। पुलिस से शिकायत करने की चेतावनी पर प्रेमचंद्र पीछे-पीछे गया, लेकिन मां के न मिलने पर वह घर आ गया और गुस्से में तमंचे से अपने गोली मार ली।
विज्ञापन

फायर की गूंज सुन पहुंचे पड़ोसियों ने उसे अस्पताल पहुंचाया। युवक के खुद के गोली मार लिये जाने की सूचना पर पुलिस भी अस्पताल पहुंच गई। हालत नाजुक होने पर युवक को हायर सेंटर भेज दिया गया। कोतवाली प्रभारी राजकुमार सिंह ने कहा मां से विवाद होने पर युवक के गोली मार लिये जाने के मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed