{"_id":"67dda25e42f7dc97f206ada2","slug":"a-young-man-returning-with-medicine-died-after-being-hit-by-a-vehicle-etah-news-c-163-1-eta1001-131239-2025-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: दवाई लेकर लौट रहे युवक की वाहन की चपेट में आने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: दवाई लेकर लौट रहे युवक की वाहन की चपेट में आने से मौत
Fri, 21 Mar 2025 11:01 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Fri, 21 Mar 2025 11:01 PM IST
विज्ञापन
अंकित का फाइल फोटो
- फोटो : अंकित का फाइल फोटो
एटा। थाना पिलुआ क्षेत्र में पुठिया गांव के पास दवाई लेकर लौट रहा युवक की अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया। हादसे में उसकी मौत हो गई।
गांव बहादुरगढ़ निवासी अजय कुमार ने बताया कि जिमिसपुर थाना सिकंदराराऊ जिला हाथरस निवासी ममेरे भाई मयंक (26) बृहस्पतिवार की देर शाम कुरावली से दवा लेकर लौट रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक पिलुआ थाना क्षेत्र में हाईवे पर पुठिया गांव के पास पहुंची। किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना देते हुए एंबुलेंस की मदद से घायल मयंक को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया।
यहां चिकित्सक ने मयंक को मृत घोषित कर दिया। जानकारी मिलते ही घर में चीख-पुकार मच गई। अजय ने बताया कि भाई की 4 वर्ष पूर्व शादी हुई थी और ढाई वर्ष का एक बेटा है। मौत के बाद घर में मातम पसर गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजन आने के बाद शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया है।