फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   A young man got burnt due to electric current in Jawahar Thermal Project, referred

Etah News: जवाहर तापीय परियोजना में करंट से झुलसा युवक, रेफर

Sat, 17 May 2025 10:51 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sat, 17 May 2025 10:51 PM IST
विज्ञापन
A young man got burnt due to electric current in Jawahar Thermal Project, referred
एटा। मलावन स्थित जवाहर तापीय परियोजना में कार्यरत एक कर्मचारी काम करने के दौरान करंट से झुलस गया। जिसे मेडिकल कॉलेज लाया गया जहां से उसे आगरा के लिए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

शनिवार को जवाहर तापीय परियोजना में पंकज निवासी नगला भूपाल थाना मलावन बिजली का काम करने के लिए जा रहे थे। काम करने के दौरान उन्होंने एल्युमीनियम की नसेनी को सीधा किया तो ऊपर से गुजर रहे हाईटेंशन लाइन में नसेनी छू गई, जिससे पकंज बुरी तरह से झुलस गया। एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज भेज दिया। यहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालात को देखते हुए आगरा रेफर कर दिया।
विज्ञापन

चचेरे भाई अशोक यादव ने बताया कि पंकज की स्थिति गंभीर बनी हुई है। 50 फीसदी से अधिक जल चुका है। पिछले लगभग 3 वर्ष से भाई यहां काम कर रहा है। दुसान पावर और स्टार इलेक्ट्रिक कंपनी पर लापरवाही का आरोप लगाया है। थाना प्रभारी रोहित राठी ने बताया कि मामले में किसी प्रकार की कोई तहरीर नहीं मिली है, मिलती है तो जांचकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed