फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   A young man died of fever, three found suffering from malaria

Etah News: बुखार से युवक की मौत, तीन मिले मलेरिया पीड़ित

Thu, 07 Aug 2025 11:18 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Thu, 07 Aug 2025 11:18 PM IST
विज्ञापन
A young man died of fever, three found suffering from malaria
एटा। मेडिकल कॉलेज में बृहस्पतिवार को बुखार आने की वजह से एक युवक की मौत हो गई। वहीं 3 मरीज मलेरिया पीड़ित मिले जिनको संचारी रोग वार्ड में भर्ती किया गया। इसके साथ ही 2200 से अधिक मरीजों ने विभिन्न बीमारियों का उपचार लिया।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में बृहस्पतिवार की रात करीब एक बजे विमल (18) निवासी अकोला जिला फिरोजाबाद को लाया गया। यहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। भाई सुरजीत सिंह ने बताया कि बुधवार को दोपहर में बुखार आया। बुखार की दवा दिलाई। रात को फिर से बुखार आ गया और हालात ज्यादा गंभीर हो गई। इसके बाद देर रात एटा मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में लाए यहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में सुबह 8 बजे से पर्चे बनना शुरू हो गए थे। 2200 से अधिक मरीजों ने विभिन्न बीमारियों का उपचार लिया। इस दौरान मेडिसिन विभाग में करीब 400 मरीजों ने बुखार, उल्टी, दस्त आदि बीमारियों की दवा ली। डॉ. अनुराग ने 40 गंभीर मरीजों को सामान्य वार्ड में भर्ती कराया। इस दौरान 3 मरीज मलेरिया पीड़ित निकले जिन्हें संचारी रोग वार्ड में भर्ती किया गया है। सुभाष बाबू निवासी मानपुर ने बताया कि 10 दिन से बुखार आ रहा था। गांव में ही दवा लेते रहे लेकिन बुखार ठीक नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार को मेडिकल कॉलेज में दवा लेने आए तो यहां पर चिकित्सकों ने मलेरिया की जांच कराई इसमें मलेरिया की पुष्टि हुई है। शंकुतला निवासी नगरिया ने बताया कि 12 दिन से बुखार आ रहा था। रविवार को मेडिकल कॉलेज में मलेरिया की जांच कराई इसमें मलेरिया की पुष्टि हुई। राधा निवासी नगला नानकार जैथरा ने बताया कि 6 दिन से बुखार आ रहा था। बुधवार को मेडिकल कॉलेज में दवा लेने आए। यहां पर चिकित्सकों ने मलेरिया की जांच कराई जिसमें मलेरिया की पुष्टि हुई। इसके बाद संचारी रोग वार्ड में भर्ती कर उपचार दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed