{"_id":"6828c5a5ef843451c7003dfb","slug":"a-young-man-died-after-being-hit-by-a-vehicle-etah-news-c-163-1-sagr1016-133673-2025-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत
Sat, 17 May 2025 10:51 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Sat, 17 May 2025 10:51 PM IST
विज्ञापन
एटा। थाना पिलुआ क्षेत्र में हाईवे पर बड़ागांव मोड़ के पास वाहन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत हो गई। शव को शिनाख्त के लिए मोर्चरी में रखवाया गया है। दूसरी दुर्घटना में कोतवाली देहात क्षेत्र में हाईवे पर ट्रक की चपेट में आकर कार सवार तीन लोग घायल हो गए।
थाना पिलुआ क्षेत्र में हाईवे पर बड़ागांव मोड़ पर वाहन की चपेट में आने से पैदल जा रहे व्यक्ति की मौत हो गई। कोशिश के बाद भी शिनाख्त न होने से पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद मोर्चरी में रखवा दिया। इसके अलावा थाना कोतवाली देहात क्षेत्र में बाईपीस पर कुसाढ़ी गांव के पास बरात में जा रही कार ट्रक की चपेट में आ गई। इसके चलते उसमें सवार कासगंज के बरहला गांव के रहने वाले साहिल, रवि और प्रेमपाल गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में पहुंचाया। यहां उपचार चल रहा है। घायल रवि ने बताया कि सभी लोग बरात में शामिल होने शनिवार को झांसी जा रहे थे। रास्ते में पीछे से ट्रक ने कार में टक्कर मार दी। उपचार के बाद तबीयत में सुधार हुआ है।
लोडर पलटने से 12 लोग घायल
सकीट। औंछा मार्ग पर लोडर पलटने से उसमें सवार 12 लोग घायल हो गए हैं। घायल लोग डीजे बजाते हुए बालक का मुंडन कराने पास के ही मंदिर पर जा रहे थे। घायल लोगों में कुछ की हालत गंभीर है।
विज्ञापन
मलावन क्षेत्र के गांव बहादुरपुर के छोटेलाल के बेटे का मुंडन होना था। इसलिए शनिवार की सुबह छोटेलाल के परिजन, रिश्तेदार और गांव के लोग तीन-चार वाहनों में सवार होकर औंछा के महात्मा चमन ऋषि के मंदिर जा रहे थे। एक लोडर में डीजे बज रहा था। इसमें 12 लोग सवार थे। सकीट से गुजरने के बाद औंछा रोड पर करमचंद्रपुर गांव पर लोडर अनियंत्रित होकर पलट गया। लोडर के पलटने पर साथ चल रहे वाहन भी रुक गए। चीख-पुकार सुन गांव के लोग भी पहुंच गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सकीट पहुंचाया गया। कुछ लोगों को गंभीर हालत में मेडिकल कालेज भेजा गया है। घायल होने वालों में मोहित, संगीता, माया देवी, अमित कुमार, हिमांशु, विमलेश, रूम सिंह आदि शामिल हैं।