फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   A woman was attacked by wild boars, her condition is critical.

Etah News: महिला पर जंगली सुअरों ने किया हमला, हालत नाजुक

Tue, 04 Nov 2025 06:42 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Tue, 04 Nov 2025 06:42 PM IST
विज्ञापन
A woman was attacked by wild boars, her condition is critical.
मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में भर्ती सुअर के हमले में घायल महिला का इलाज करते स्वास्थ्यकर्मी। संव
एटा। गांव जगतपुर में खेत की ओर शौच के लिए जा रही महिला पर रास्ते में जंगली सुअरों ने हमला कर दिया। महिला की चीख-पुकार सुनकर खेतों में काम कर रहे किसान व मजदूर हाथों में लाठी-डंडा लेकर दौड़े और सुअरों को भगाया। गंभीर रूप से घायल महिला को मेडिकल कॉलेज लाकर भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

रिजोर थाना क्षेत्र के गांव जगतपुर निवासी रामरहीस ने बताया कि बहन माया देवी मंगलवार की सुबह खेत पर शौच के लिए जा रही थीं। रास्ते में जंगली सुअरों के झुंड ने उनके ऊपर हमला कर दिया। इस वजह से वह जमीन पर गिर पड़ीं और सुअर ने बहन के हाथ-पैर के साथ ही पेट पर दांतों से जख्म बनाकर घायल कर दिया। इसी बीच चीख-पुकार सुनकर आसपास के खेत में काम कर रहे लोग मौके पर पहुंचे और लाठी-डंडो से प्रहार कर सुअरों को वहां से भगाया।
विज्ञापन

इसके बाद खून से लथपथ माया देवी के घर पर सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजन महिला को मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी लाए। यहां से प्राथमिक उपचार के बाद सर्जिकल वार्ड में भर्ती कर दिया गया। रामरहीस ने बताया कि गांव के आसपास जंगल में काफी संख्या में सुअर रहते हैं। कई बार शिकायत के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हो रही। यही वजह है कि आए दिन किसी न किसी को सुअर हमला कर घायल कर देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed