{"_id":"693076a111cbc3dd980667ae","slug":"a-woman-befriended-a-teacher-on-instagram-and-then-allegedly-molested-her-in-a-hotel-room-under-the-pretext-of-marriage-etah-news-c-163-1-eta1001-142878-2025-12-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: इंस्टाग्राम पर शिक्षिका से दोस्ती, शादी का झांसा देकर होटल में की छेड़छाड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: इंस्टाग्राम पर शिक्षिका से दोस्ती, शादी का झांसा देकर होटल में की छेड़छाड़
विज्ञापन
एटा। शादी का झांसा देकर युवती को होटल में बुलाकर छेड़छाड़ की गई। वह वर्तमान में गाजियाबाद में शिक्षिका है और आरोपी से उसकी दोस्ती इंस्टाग्राम के जरिए हुई। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
शिक्षिका ने कोतवाली देहात में दर्ज कराई प्राथमिकी में लिखा है कि वह मूल रूप से एटा की रहने वाली है और वर्तमान में गाजियाबाद के एक स्कूल में कार्यरत है। अगस्त में उसकी बातचीत शिवसिंहपुर निवासी उदय से इंस्टाग्राम पर शुरू हुई थी। आरोपी ने उसे अपनी बातों में फंसाकर शादी का प्रस्ताव रखा। शादी करने की बात कहकर उसे 16 सितंबर को एटा बुला लिया। इसके बाद अपने परिचित के माध्यम से कासगंज रोड स्थित एक होटल में कमरे में ठहराया।
आरोप है कि कुछ देर बाद उदय वहां पहुंचा और शादी करने की बात कहकर उसके साथ छेड़छाड़ करते हुए जबरदस्ती करने लगा। विरोध करने और रोने पर आरोपी ने जल्द शादी करने और सरकारी नौकरी के लिए पेपर देने का हवाला देकर उसे चुप करा दिया। इसके बाद 26 नवंबर को आरोपी ने उसे दोबारा शादी के लिए बुलाया लेकिन बाद में टालमटोल करने लगा। सीओ सिटी राजेश सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और मामले की गहनता के साथ छानबीन की जा रही है।