{"_id":"6ad3b74f79b49eeac901e20a","slug":"a-team-from-the-medical-college-raised-awareness-about-breast-cancer-among-women-in-siraon-village-etah-news-c-163-1-eta1004-158564-2026-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: सिरांव गांव में मेडिकल कॉलेज की टीम ने महिलाओं को स्तन कैंसर के प्रति किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: सिरांव गांव में मेडिकल कॉलेज की टीम ने महिलाओं को स्तन कैंसर के प्रति किया जागरूक
Sat, 17 Oct 2026 11:28 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Sat, 17 Oct 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
सिरांव गांव में मेडिकल कॉलेज की टीम स्तन कैंसर के प्रति महिलाओं को जागरूक करती हुई। स्रोत मेडिक
एटा। मेडिकल कॉलेज के सामुदायिक चिकित्सा विभाग की ओर से शनिवार को फैमिली एडॉप्शन प्रोग्राम (एफएपी) के तहत गोद लिए गए सिरांव गांव में स्तन कैंसर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें ग्रामीण महिलाओं को स्तन कैंसर के शुरुआती लक्षणों, समय पर पहचान और उचित उपचार के प्रति जागरूक किया गया।
जागरूकता शिविर प्राचार्य डॉ. बलवीर सिंह के दिशा-निर्देशन तथा सामुदायिक चिकित्सा विभागाध्यक्ष डॉ. मनोज कुमार के मार्गदर्शन में हुआ। चिकित्सकों ने बताया गया कि स्तन में गांठ होना, आकार या बनावट में बदलाव आना, असामान्य स्राव होना स्तन कैंसर के संभावित लक्षण हो सकते हैं। ऐसे लक्षण दिखाई देने पर लापरवाही न बरतें और बिना देरी किए चिकित्सकीय परामर्श लें।