फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   A tank was found during the excavation of a house, and 75 liters of inflammable material was recovered.

Etah News: घर की खुदाई में मिला टैंक, 75 लीटर ज्वलनशील पदार्थ बरामद

Mon, 04 May 2026 11:43 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Mon, 04 May 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
A tank was found during the excavation of a house, and 75 liters of inflammable material was recovered.
अलीगंज के गांव दहेलिया पूठ में पूर्व प्रधान के घर में मिला टैंक। संवाद
अलीगंज। गांव देहलिया पूठ के प्रधान विष्णु मिश्रा की शिकायत पर प्रशासन में खलबली मच गई। शिकायत पर पहुंचे प्रशासनिक अधिकारियों और पुलिस फोर्स ने पूर्व प्रधान बलवीर सिंह के घर की तलाशी ली। घर में दबा हुआ करीब 5000 लीटर का टैंक मिला। इसमें करीब 75 लीटर ज्वलनशील पदार्थ मिला है। आपूर्ति विभाग की टीम ने सैंपल भरकर जांच को भेजा है।
विज्ञापन

प्रधान विष्णु मिश्रा की शिकायत पर एसडीएम जगमोहन गुप्ता, पुलिस फोर्स और आबकारी टीम के साथ पूर्व प्रधान बलवीर सिंह के मकान पर पहुंची। ग्राम प्रधान ने बताया कि उन्होंने जिलाधिकारी एटा और मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत की थी। इसमें आरोप लगाया था कि गांव के एक मकान में भूमिगत टैंकर बनाकर अवैध रूप से पेट्रोलियम अथवा अल्कोहल का भंडारण किया जा रहा है। वहीं भवन स्वामी उदयवीर सिंह ने बताया कि यह मकान उनके परिवार का संयुक्त है। इसमें उनके भाई पूर्व प्रधान बलवीर सिंह और धर्मवीर सिंह भी हिस्सेदार हैं।
विज्ञापन

वह पहले पेटी डीलर का कार्य करते थे और यह टैंक उसी समय का बना हुआ है। जिसका अब लंबे समय से उपयोग नहीं किया जा रहा था। जांच मेंं टैंक के भीतर करीब 75 लीटर पेट्रोलियम पदार्थ भी मिला है। यह काफी पुराना प्रतीत हो रहा है। टीम ने टैंक में मिले पदार्थ का सैंपल भरकर जांच को लैब में भेजा है। जांच रिपोर्ट आने तक टैंक को सीज कर निगरानी को कर्मचारी तैनात किए गए हैं। कार्रवाई में सप्लाई इंस्पेक्टर धारणा सिंह चौहान और हरीश रंजन भी मौजूद रहे। दहेलिया पूठ में हुई इस कार्रवाई से पूरे क्षेत्र में खलबली मच गई है, लोग तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे हैं। एसडीएम ने कहा जांच रिपोर्ट आने पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
टैंक में मिले तरल पदार्थ का सैंपल जांच के लिए भेजा गया है। यह टैंक काफी पुराना प्रतीत हो रहा है। इसकी जांच आख्या एसडीएम को भेजी जाएगी। - कमलेश कुमार गुप्ता, डीएसओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed