{"_id":"4f9fecfb486fb35b2ade50b567078b7c","slug":"a-quick-settlement-to-the-problems-of-entrepreneurs-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उद्यमियों की समस्याओं का शीघ्रता से करें निस्तारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उद्यमियों की समस्याओं का शीघ्रता से करें निस्तारण
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
Updated Tue, 29 Dec 2015 11:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीडीओ साहब सिंह ने कहा कि जिला औद्योगिक क्षेत्र में काफी पिछड़ा हुआ है। नए उद्यमियों को उद्योग स्थापना के लिए अधिक से अधिक प्रोत्साहित किया जाए। शासन द्वारा उपलब्ध कराई जा रही समस्त सुविधा, सहायता और सहयोग देना जरूरी है, उद्यमियों को किसी भी प्रकार की समस्या हो।
कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित उद्योग बंधु की बैठक में सीडीओ कहा कि औद्योगिक आस्थान की जलनिकासी एक गंभीर समस्या है। इस ओर विशेष रूप से ध्यान दिया जाए। फोर्स लगाकर सर्वे कराया जाए और अतिक्रमण को सख्ती से हटाया जाए। विद्युत भार के लिए एनएम एग्रो इंडस्ट्रीज और शिकायतों को गंभीरता से लें। प्रधानमंत्री रोजगार स्वजन योजना 2015-16 के तहत 43 व्यक्तियों को आरसेटी द्वारा प्रशिक्षण दिया जा चुका है, साथ ही 46 मामलों में से 26 का ऋण वितरण कराया गया है। अनुसूचित जाति, जनजाति के दो सत्रों में कुल 72 लाभार्थियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा।