फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   A man who came to see a patient at the medical college was pickpocketed.

Etah News: मेडिकल कॉलेज में मरीज देखने आए व्यक्ति की जेब कटी

Fri, 19 Sep 2025 10:58 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Fri, 19 Sep 2025 10:58 PM IST
विज्ञापन
A man who came to see a patient at the medical college was pickpocketed.
एटा। मेडिकल कॉलेज के हड्डी रोग विभाग में भर्ती मौसा को शुक्रवार को देखने आए एक व्यक्ति की जेब से 10 हजार रुपये चोरी कर लिए गए। सूचना पर पहुंची पुलिस पीड़ित और आरोपी दोनों को कोतवाली नगर ले गई।
विज्ञापन

गांव खंगारपुर कोतवाली देहात निवासी मनवीर ने बताया कि वह अपनी पत्नी के साथ मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में आए थे। यहां के हड्डी रोग विभाग में मौसा का उपचार चल रहा है। शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे भीड़ के बीच से निकलने के दौरान एक व्यक्ति ने जेब से 10 हजार रुपये निकाल लिए। पत्नी ने चोरी करते देखा और आरोपी को पकड़ लिया। आरोपी व पीड़ित के मध्य कहासुनी होने पर किसी ने कोतवाली नगर पुलिस को सूचना दे दी।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंचे पुलिसकर्मी पीड़ित और आरोपी दोनों को कोतवाली नगर ले आए। कोतवाली प्रभारी शंभूनाथ सिंह ने बताया कि पीड़ित की ओर से अभी कोई तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलती है तो रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई होगी। आरोपी की तलाशी में रुपये नहीं मिले हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed