{"_id":"67d9aede236071350e007e1c","slug":"a-grand-procession-of-maa-kali-was-taken-out-in-the-chauth-fair-etah-news-c-163-1-sagr1016-131127-2025-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: चौथ मेले में निकाली मां काली की भव्य यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: चौथ मेले में निकाली मां काली की भव्य यात्रा
विज्ञापन
निधौली कलां। सुल्तान सहाय मंदिर में चौथ मेले का आयोजन मंगलवार को दूसरे दिन चला। मेले के अंतर्गत कस्बे में मां काली की भव्य यात्रा निकाली गई। कलाकारों ने तलवार प्रदर्शन, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और शिव तांडव से लोगों का मन मोह लिया।
मेले के दूसरे दिन भगवान की प्रतिमाओं को फूलों और सुशोभित वस्त्रों में सजाया गया। शृंगार महायज्ञ में देवी-देवताओं को आहुतियां दी गईं। भगवान काे महाभोग अप्रित कर भंडारे में प्रसाद का वितरण किया गया। मंदिर के पुजारी सुरेश चंद्र ने कहा कि मंदिर से जुड़े लोगों की श्रद्धा से कार्यक्रमों का आयोजन कराया जा रहा है।
शाम 4 बजे मंदिर से भव्य यात्रा निकाली गई। मां काली के स्वरूप में कलाकारों ने हैरतअंगेज तलवार प्रदर्शन कर लोगों को चौंका दिया। भगवान श्रीकृष्ण-राधा का सांस्कृतिक कार्यक्रम, शिव तांडव को भी खूब पसंद किया गया। सड़कों से लेकर छतों तक खड़े लोगों ने यात्रा का दर्शन किया। कुणाल गुप्ता, अर्जुन गुप्ता, निशांत गुप्ता, हेमंत गुप्ता, आर्यन गुप्ता, उज्ज्वल गुप्ता आदि रहे।