फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   A girl fell into burning garbage, a young man got burnt due to tea falling on him

Etah News: जलते कूड़े में गिरकर बालिका, चाय गिरने से युवक झुलसा

Sat, 22 Mar 2025 11:19 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sat, 22 Mar 2025 11:19 PM IST
विज्ञापन
A girl fell into burning garbage, a young man got burnt due to tea falling on him
एटा। थाना कोतवाली देहात के गांव नरहरा में खेलते समय दीवार के पीछे जल रहे कूड़े में गिरकर बालिका झुलस गई। वहीं नगला देवी थाना एका जिला फिरोजाबाद निवासी एक युवक खौलती चाय ऊपर गिरने से झुलस गया। दोनों का मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

गांव नरहरा निवासी रवि कुमार ने बताया कि 4 वर्षीय भतीजी पायल शनिवार को घर के बाहर दीवार के किनारे खेल रही थी। दीवार की दूसरी ओर कूड़ा पड़ा हुआ था, जिसमें किसी ने आग लगा दी। खेलते समय अचानक पायल दीवार से नीचे जलते हुए कूड़े पर गिर गई, जिसकी वजह से उसके पैर झुलस गए। चीख सुनकर बेटी को देखा और लेकर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है। दूसरी ओर गांव नगला देवी निवासी अनिल कुमार ने बताया कि शनिवार की सुबह घर पर चाय बना रहा था। तभी अचानक से खौलती हुई चाय ऊपर गिर गई। वह बुरी तरह से झुलस गया। परिजन लेकर मेडिकल कॉलेज एटा पहुंचे। यहां इमरजेंसी में उपचार के बाद बर्न वार्ड में भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed