फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   A fraudster with a bounty of 25,000 rupees arrested for promising a job

Etah News: नौकरी का झांसा दे ठगने वाला 25 हजार का इनामी गिरफ्तार

Sat, 23 May 2026 02:17 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sat, 23 May 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
A fraudster with a bounty of 25,000 rupees arrested for promising a job
अलीगंज । नौकरी का झांसा देकर लोगों से ठगी करने वाले 25 हजार रुपये के इनामी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। यह युवक वर्ष 2020 से हरियाणा के रोहतक में रहकर फरारी काट रहा था। पुलिस ने जानकारी होने पर उसको रोहतक से गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
विज्ञापन

गिरफ्तार किया गया युवक मैनपुरी जिले के बेवर थाना क्षेत्र के गांव हसनपुर का सुरेंद्र है, जो सचिवालय में नौकरी लगवाने के नाम पर लोगों से लाखों रुपये की ठगी कर चुका है। क्षेत्र के मोहम्मदनगर बझेरा निवासी ब्रजनंदन दीक्षित ने वर्ष 2020 में थाने में दर्ज कराई प्राथमिकी में बताया कि उनका बेटा अमित कुमार कानपुर में रहकर कोचिंग करता था। उसके साथ फतेहगढ़ जिले के मोहम्मदाबाद थाना क्षेत्र के गांव धीरपुर का धर्मेंद्र शाक्य भी कोचिंग कर रहा था। उसने अपने पड़ोसी गांव के अर्जुन सिंह से मुलाकात कराते हुए बताया कि वह रेलवे में टीसी है और कोलकाता में तैनात है। उसने बताया अर्जुन सिंह की रेलवे में ऊपर तक पहुंच है, जो नौकरी लगवा देता है। अर्जुन सिंह से संपर्क करने पर उसने अपने बहनोई सुरेंद्र से मिलने को कहा। इस पर ब्रजनंदन अपने रिश्तेदारों के साथ सुरेंद्र से मिले। सुरेंद्र ने लखनऊ सचिवालय में नौकरी लगवाने का झांसा देकर उनसे 24 जनवरी 2019 को आठ लाख 30 हजार रुपये नकद लिए। इसके बाद डेढ़ लाख रुपये बैंक खाते में लिए। मार्च 2019 में सुरेंद्र ने उनको एक ज्वाइनिंग लेटर बनाकर सचिवालय लखनऊ में जाकर संपर्क करने को कहा। वे लोग वहां पहुंचे तो मामला संदिग्ध लगने पर उन्होंने सुरेंद्र से संपर्क किया तो उसने आचार संहिता लगने का हवाला देकर जून माह में नौकरी लगवाने का आश्वासन दिया। ठगी का शिकार होने का अनुमान होने पर उन्होंने रुपये वापस मांगे तो वह टालता रहा और हरियाणा के रोहतक में जाकर रहने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed