फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   A foot march was organised to protest against the film Yadav Ji's Love Story.

Etah News: यादव जी की लव स्टोरी फिल्म के विरोध में निकाला पैदल मार्च

Thu, 26 Feb 2026 11:21 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Thu, 26 Feb 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
A foot march was organised to protest against the film Yadav Ji's Love Story.
कलेक्ट्रेट पर यादव जी की लव स्टोरी के विरोध में ज्ञापन सौंपते  इंकलावी सेना के पदा​धिकारी। संवा
एटा। जिले में बृहस्पतिवार शाम यादव जी की लव स्टोरी फिल्म को लेकर यादव समाज में आक्रोश फूट पड़ा। इंकलावी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष आजाद भगत सिंह सैकड़ों की संख्या में युवाओं के साथ पैदल मार्च करते हुए जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और फिल्म पर रोक लगाने और शीर्षक बदलने व आपत्तिजनक दृश्यों को हटाने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन


शहर में हुए इस प्रदर्शन में युवाओं ने हाथों में बैनर और तख्तियां लेकर विरोध जताया। दुष्यंत यादव ने कहा कि फिल्म में यादव समुदाय की जाति व सामाजिक पहचान को गलत तरीके से दर्शाया गया है जिससे समाज की भावनाएं आहत हुई हैं। ज्ञापन के माध्यम से प्रदर्शनकारियों ने जिला प्रशासन से मांग की कि फिल्म के प्रसारण पर तत्काल रोक लगाई जाए और फिल्म निर्माताओं पर कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन


पदाधिकारियों ने कहा कि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के नाम पर किसी भी समुदाय की गरिमा से खिलवाड़ स्वीकार नहीं किया जाएगा। फिल्म को लेकर विवाद सिर्फ जिले तक सीमित नहीं है। देश के कई हिस्सों में यादव समाज के संगठन प्रदर्शन, रैलियां और धरना कार्यक्रम कर चुके हैं, जहां संबंधित अधिकारियों को ज्ञापन भी सौंपे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई स्थानों पर कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल की तैनाती की गई। प्रशासन ने सभी पक्षों से शांति बनाए रखने और अफवाहों से बचने की अपील की। आजाद भगत सिंह, हरिओम यादव, रीतेश यादव, कौशलेंद्र यादव, अवधेश यादव सहित यादव समाज के युवा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed