{"_id":"69c0391cfbee944b340d2606","slug":"a-fire-broke-out-in-a-liquor-canteen-due-to-a-short-circuit-causing-loss-of-lakhs-etah-news-c-163-1-eta1004-148042-2026-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: शॉर्ट सर्किट से शराब की कैंटीन में लगी आग से लाखों का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: शॉर्ट सर्किट से शराब की कैंटीन में लगी आग से लाखों का नुकसान
Mon, 23 Mar 2026 12:16 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Mon, 23 Mar 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
आगरा रोड चुंगी पर शराब की कैंटीन में आग बुझाते अग्निशमन विभाग के कर्मचारी। स्रोत अग्निशमन विभाग
एटा। जिले में दो जगहों पर आग लग गई। अग्निशमन विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग को बुझाया। इस दौरान दो जगहों की घटनाओं में लाखों रुपये का नुकसान हो गया।
थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के आगरा रोड चुंगी पर बनी शराब की कैंटीन में शनिवार रात करीब 1 बजे शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। बैंक कॉलोनी निवासी रजनीश को आसपास के लोगों ने आग की सूचना दी। इसके बाद रजनीश ने अग्निशमन विभाग को फोन किया। मौके पर पहुंची अग्निशमन विभाग की टीम ने कैंटीन का शटर खोलकर आग को बुझाया। सीएफओ प्रशांत राणा ने बताया कि कैंटीन संचालक ने रात को फ्रिज खुला छोड़ दिया। इससे शॉर्ट सर्किट होने से आग लग गई। आग लगने से कैंटीन में रखा फर्नीचर जल गया।
इसके अलावा थाना मलावन क्षेत्र के गांव छछैना में रात करीब एक बजे झोपड़ी में आग लग गई। गांव वालों ने बताया कि प्रमोद कुमार की झोपड़ी में दो बकरियां बंधी हुईं थीं। आग लगने से दोनों बकरियां जल गई। आसपास के लोगों ने पानी डालकर आग को बुझाया तब तक बकरियां जलकर मर गईं। मौके पर राजस्व विभाग की टीम ने निरीक्षण किया है।