{"_id":"663678dc0c49a08c4d011a13","slug":"a-factory-was-running-to-make-fake-cement-bags-etah-news-c-163-1-eta1001-116416-2024-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: सीमेंट के नकली बैग बनाने का चल रहा था कारखाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: सीमेंट के नकली बैग बनाने का चल रहा था कारखाना
Sat, 04 May 2024 11:35 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Sat, 04 May 2024 11:35 PM IST
विज्ञापन
एटा। कस्बा व थाना जलेसर में सीमेंट कंपनी के नकली बैग गोदाम में बनाए जा रहे थे। छापा मारकर पुलिस ने 4560 बैग जब्त किए हैं। कंपनी प्रबंधक कमल सिंह ने मोहल्ला अकबरपुर हवेली निवासी राजेंद्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। प्रबंधक कमल सिंह ने बताया कि मैं नकली सीमेंट व बैग बनाने व बेचने वालों की जानकारी कर उनके खिलाफ कार्रवाई कराने के लिए अल्ट्राटेक सीमेंट लिमिटेड की ओर से अधिकृत हूं। मुझे बाजार में सर्वे के माध्यम से पता चला कि राजेंद्र कुमार नाम का व्यक्ति गिहार बस्ती में अल्ट्राटेक सीमेंट के नकली बैग छपवाकर बेचता है। 3 मई को सहयोगी गुमेश कुमार के साथ जलेसर थाने पहुंचा। वहां से पुलिस टीम को साथ लिया फिर गिहार बस्ती में गोदाम पर पहुंचे।
वहां बैठे व्यक्ति अभय ने बताया कि यह मेरे चाचा राजेंद्र कुमार का गोदाम है। मुझे यहां बैठाकर कहीं गए हैं। जिसके बाद जब हमने गोदाम की तलाशी ली तो वहां से 4560 नकली अल्ट्राटेक सीमेंट के खाली बैग मिले। पुलिस टीम के साथ ही सभी बैग लेकर हम लोग वहां से थाने पहुंचे और राजेंद्र के खिलाफ नकली बैग बनाकर बेचने की रिपोर्ट दर्ज कराई।
थाना प्रभारी आरके सिंह ने बताया कि सीमेंट कंपनी की ओर से कर्मचारी आए थे। जिसके बाद पुलिस टीम को साथ लेकर उन्होंने मोहल्ला अकबरपुर हवेली में एक गोदाम पर छापा मारा। जहां से 4560 अल्ट्राटेक सीमेंट के नकली प्रिंटेड बैग बरामद किए गए। मौके से सभी लोग भाग गए। गोदाम मालिक राजेंद्र कुमार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
पकड़ा जा सकता है बड़ा गिरोह
इस बैग बनाने वाले कारखाने से बड़े नकली सीमेंट माफिया के तार जुड़े हो सकते हैं। बैग यहां तैयार कर इन्हें किसी ऐसे स्थान पर भेजा जाता होगा जहां नकली सीमेंट बनाई जा रही हो। इसके बाद सीमेंट को इन बैग में पैक कर बाजार में खपा दिया जाता होगा। गोदाम मालिक के पकड़ में आने पर यह पूरा खेल खुल सकता है।