{"_id":"69d699b1a8858465b60d4dc9","slug":"a-bag-containing-rs-5-lakh-was-stolen-from-the-dairy-owners-car-etah-news-c-163-1-eta1004-148891-2026-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: डेयरी संचालक की कार से पांच लाख से भरा बैग उड़ाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: डेयरी संचालक की कार से पांच लाख से भरा बैग उड़ाया
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। कोतवाली नगर क्षेत्र में बुधवार को अग्रवाल पेट्रोल पंप के सामने दिनदहाड़े चोरों ने बैंक से रुपये निकालकर जा रहे डेयरी संचालक की कार से बैग पार कर दिया। बैग में 4.90 लाख रुपये थे। कार के दोनों टायरों को पंक्चर कर इस घटना को अंजाम दिया। स्टेपनी बदलने के दौरान शातिर बैग को उड़ा ले गए। डेयरी संचालक ने जैसे ही कार में देखा तो बैग गायब था। उन्होंने कोतवाली नगर में अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। वहीं पुलिस सीसीटीवी खंगाल रही है।
थाना मिरहची क्षेत्र के गांव नयाबांस निवासी शैलेंद्र कुमार ने बताया कि उनकी गांव में दूध की डेयरी है। दूध वालों के भुगतान के लिए वह जीटी रोड स्थित यूनियन बैंक में रुपये निकालने आए थे। उन्होंने बैंक से 5 लाख रुपये निकाले। 10 हजार रुपये खर्चे के लिए अपनी जेब में रख लिए और शेष 4.9 लाख बैग में रख दिए। गांव के ही बबलेश भी उनके साथ थे। बैंक से निकलते ही उन्होंने देखा कि उनकी कार के आगे के दोनों टायरों में हवा नहीं है। इसके बाद वह कार को बैंक से थोड़ा आगे लेकर आए। यहां एक दुकानदार से पंक्चर जोड़ने के लिए कहा गया लेकिन दुकानदार ने कहा कि वह बाइक का पंक्चर जोड़ता है। कार वाले आगे मिलेंगे।
इसके बाद वह अग्रवाल पेट्रोल पंप के पास बबलेश के साथ ही स्वयं ही स्टेपनी बदलने लगे। वह टायर बदलने में व्यस्त थे तभी शातिर चोरों ने कार का दरवाजा खोलकर रुपयों से भरा बैग पार कर दिया। टायर बदलकर जैसे ही उन्होंने में देखा तो वहां से बैग गायब था। यह देखकर उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। शैलेंद्र ने तत्काल कोतवाली नगर पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है जिससे चोरों का पता लगाया जा सके और उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जा सके। थाना प्रभारी कोतवाली नगर प्रेमपाल सिंह ने बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी को चेक किया जा रहा है। जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।