{"_id":"676458c3535fdbdb0e0e82ce","slug":"a-bag-containing-rs-1-lakh-hanging-on-a-bicycle-was-stolen-etah-news-c-163-1-sagr1016-127163-2024-12-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: साइकिल पर टंगा एक लाख रुपये भरा थैला चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: साइकिल पर टंगा एक लाख रुपये भरा थैला चोरी
Thu, 19 Dec 2024 11:02 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Thu, 19 Dec 2024 11:02 PM IST
विज्ञापन
जैथरा। बैंक से एक लाख रुपये निकालकर ले जा रहे किसान की साइकिल पर टंगा थैला चोरों ने पार कर दिया। किसान ने अपनी पुत्री की शादी में हुए कर्ज को उतारने के लिए बैंक से कर्ज लिया था।
गांव निवासी सुरेश पाल ने बताया कि कुछ समय पूर्व अपनी बेटी की शादी की थी। इसमें गांव के लोगों व रिश्तेदारों की उधारी हो गई थी। भुगतान करने के लिए जैथरा की केनरा बैंक से ऋण लिया था। बृहस्पतिवार को दोपहर करीब 12 बजे बैंक शाखा आए। अपने खाते से एक लाख रुपये निकाले और थैले में रखकर इसे साइकिल पर टांग लिया। थैले में आधार कार्ड, बैंक पासबुक भी रखी थी। बस्ती रोड स्थित सरकारी राशन की दुकान के पास साइकिल खड़ी कर एक किराना स्टोर से बीड़ी का बंडल खरीदने लगे।
सुरेश की नजर साइकिल से हटते ही चोर साइकिल पर टंगे थैले को लेकर रफूचक्कर हो गए। सुरेश को पता तक न लगा कि थैले को कब और कौन ले गया। साइकिल पर थैला न मिलने पर शोर मचाने लगे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बैंक के अलावा आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले। सीओ अलीगंज सुधांशु शेखर ने बताया कि थाने पर मिली सूचना के आधार पर बैंक और वहां आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज देखे जा रहे हैं। इसके आधार पर अपराधी की पहचान कर तलाश की जाएगी।