{"_id":"4-85949","slug":"Etah-85949-4","type":"story","status":"publish","title_hn":"गला दबाकर की गई थी धनदेवी की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गला दबाकर की गई थी धनदेवी की हत्या
Etah
Updated Wed, 03 Sep 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अलीगंज। पीटने के बाद गला दबाकर धनदेवी की हत्या की गई थी। इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
सोमवार को मोहल्ला किला रोड गांधी मूर्ति चौराहा निवासी धनदेवी (32) पत्नी विजय उर्फ कुन्नू की ससुरालीजनों ने पहले जमकर पिटाई की थी। बाद में गला दबाकर हत्या कर दी। शव को कमरे में फांसी के फंदे पर लटकाकर भाग गए थे। मामले की रिपोर्ट मृतका की मां ने ससुरालीजनों विजय, विक्की, प्रदीप, सोनू, शरद, बसंत के विरुद्ध दर्ज कराई थी।
मामले को पुलिस पहले संदिग्ध मान रही थी। मंगलवार को आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने पूरी तरह से मामला साफ कर दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में धनदेवी की गला दबाकर हत्या करने की पुष्टि हुई है। शरीर पर चोट के निशान भी पाए गए हैं। बताते हैं कि पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सोमवार को पति विजय को पकड़ लिया था, लेकिन वह वहां से निकल गया। पुलिस भागे पति व अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।