{"_id":"4-82376","slug":"Etah-82376-4","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुमाल झाड़ते ही कर दिए 60 हजार रुपये गायब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रुमाल झाड़ते ही कर दिए 60 हजार रुपये गायब
Etah
Updated Sun, 29 Jun 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। दिल्ली से लौट रहे दो युवकों से जहरखुरानों ने हजारों रुपये साफ कर दिया। रोडवेज कर्मियों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
अस्पताल में होश आने के बाद जिला फीरोजाबाद थाना एका के गांव फरैदा निवासी सतीश ने बताया कि वह बड़े भाई से मिलने दिल्ली गया था। शुक्रवार रात्रि रोडवेज बस से वह 60 हजार रुपये लेकर आ रहा था। बगल में बैठे जहरखुरान ने अपना रुमाल झाड़ा, तभी वह बेहोश हो गया। जहरखुरान जेब में रखे 60 हजार रुपये और अन्य सामान्य लेकर चंपत हो गया।
थाना सकीट के गांव नगला गंगी निवासी नीलेश ने बताया कि वह दिल्ली में गाड़ी चलाता है। शुक्रवार रात्रि घर लौट रहा था, तभी बगल में बैठे जहरखुरान ने पानी पीने को दिया, जिसे पीते ही वह अचेत हो गया और जेब में रखे 25 हजार रुपये निकाल ले गए। सूचना पाते ही दोनों लोगों के परिवारीजन अस्पताल पहुंच गए। बता दें कि बीते तीन दिनों में जहरखुरानी की यह सातवीं घटना है।