फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   चरमराई व्यवस्थाएं, कारोबार प्रभावित, उपभोक्ता बेहाल

चरमराई व्यवस्थाएं, कारोबार प्रभावित, उपभोक्ता बेहाल

Sun, 29 Jun 2014 05:30 AM IST
Etah
Etah Updated Sun, 29 Jun 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
एटा। विद्युत व्यवस्थाएं एक बार फिर चरमरा रही हैं। घंटों की कटौती और स्थानीय स्तर पर हो रही फाल्ट ट्रिपिंग से उपभोक्ता बेहाल हैं। 12 घंटों की ऊपरी कटौती एवं दो से तीन घंटे की स्थानीय फाल्ट, ट्रिपिंग के चलते शहरी उपभोक्ताओं को 10 घंटे की निर्बाध आपूर्ति भी नहीं मिल पा रही। रही सही कसर हर 30 मिनट पर होने वाली ट्रिपिंग पूरा कर रही है। विद्युत अव्यवस्थाओं से कारोबार प्रभावित हो रहे हैं।
विज्ञापन

इस संबंध में भारतीय जनता पार्टी, व्यापार मंडल, सामाजिक संस्था लक्ष्य, विद्यार्थी परिषद आदि ने विद्युत अधिकारियों से मिलकर आपूर्ति सुधारने की मांग की है। साथ ही प्रशासनिक अधिकारियों को ज्ञापन भी सौंपे हैं। चेतावनी दी कि यदि आपूर्ति में सुधार नहीं हुआ तो वे आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन



आठ नौ घंटों की आपूर्ति में घरेलू काम तक नहीं हो पा रहे। वहीं, पेयजल संकट भी गहरा गया है। इन्वर्टर भी चार्ज नहीं हो रहे। डीजल का खर्चा भी बढ़ गया है।
- नीलम सेठ, स्नेह सिंह गृहणी

इन दिनों मिल रही छह घंटे की आपूर्ति से काम चौपट है। गल्ले के ढेर लगे हैं। इतनी कम आपूर्ति पर तो बिजली का बिल एवं लेबर का भुगतान भी मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- राकेश राजपूत, चक्की संचालक, रेलवे रोड तिराहा, एटा

चिकित्सीय व्यवस्थाएं भी बाधित
एटा। विद्युत अव्यवस्थाएं चिकित्सा व्यवस्थाओं पर भारी पड़ रही हैं। सुदूर क्षेत्रों से आने वाले मरीजों का उपचार नहीं हो पा रहा। अल्ट्रासाउंड और एक्सरे कराने वाले मायूस हो रहे हैं। बिजली के इंतजार में यहां लंबी लाइनें रहती हैं। वहीं, कुछ पीड़ितों को तो खाली हाथ वापस लौटना पड़ रहा है। शनिवार को ऐसा ही हाल जिला अस्पताल में देखा गया।

कटौती समय कुल कटौती
सुबह चार बजे से सात बजे तक तीन घंटा
10.10 बजे से 12.10 बजे तक दो घंटा
12.20 बजे से 12.30 बजे तक दस मिनट
15.30 बजे से 18.30 बजे तक तीन घंटा
18.45 बजे से 18.50 बजे तक पांच मिनट
19 बजे से 19.10 बजे तक दस मिनट
19.20 बजे से 19.25 बजे तक पांच मिनट
19.35 बजे से 19.40 बजे तक पांच मिनट
20.10 बजे से 20.20 बजे तक दस मिनट
21.10 बजे से 21.15 बजे तक पांच मिनट
21.30 बजे से 23.20 बजे तक एक घंटा 50 मिनट

गरमी से बढ़े लोड के चलते ऊपर से आपात कटौती बढ़ गई है। शुक्रवार साढ़े 11 घंटों से अधिक की रोस्टिंग से आपूर्ति व्यवस्थाएं प्रभावित रहीं। विभाग ने 28 जुलाई तक के लिए नौ घंटे की कटौती का नया रोस्टर जारी कर दिया है।

- राजीव चतुर्वेदी, अधिशासी अभियंता, बिजली विभाग एटा

नया रोस्टर
कुल प्रस्तावित कटौती - नौ घंटे
कटौती के समय
सुबह पांच बजे से आठ बजे तक - तीन घंटा
सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक - चार घंटा
रात्रि नौ बजे से 11 बजे तक - दो घंटा

दिन में पांच घंटे ही बिजली
नए रोस्टर के बाद तो हालात और बिगड़ेंगे। ऐसे में दिन में पांच घंटे की ही आपूर्ति से तसल्ली करनी होगी। रही सही कसर स्थानीय अव्यवस्थाएं फाल्ट-ट्रिपिंग पूरी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed