{"_id":"4-82252","slug":"Etah-82252-4","type":"story","status":"publish","title_hn":"छेड़खानी के विरोध पर युवती को गोली मारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छेड़खानी के विरोध पर युवती को गोली मारी
Etah
Updated Fri, 27 Jun 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। शहर में अपने घर पर बैठी एक युवती के साथ दो युवकों ने छेड़छाड़ की। युवती और उसके परिवारीजनों के विरोध किया तो एक आरोपी ने लाइसेंसी बंदूक से युवती को गोली मार दी। घायल युवती को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने एक आरोपी और उसकी मां को हिरासत में ले लिया हैं।
घटना कोतवाली नगर क्षेत्र के एक मुहल्ले में गुरुवार की दोपहर हुई और घटना के समय युवती अपने घर पर बैठी थी। तभी मुहल्ले के ही दो युवक उसके साथ छेड़खानी करने लगे। युवती और उसके परिवारीजनों का कहना हैं कि उन्होंने छेड़खानी का विरोध किया तो एक युवक अपने घर से लाइसेंसी बंदूक ले आया और सीधे गोली चला दी। इस घटना में युवती घायल हो गई। उसके पैरों में छर्रे लगे है। घायल युवती को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि छेड़छाड़ करने के दो आरोपियों में एक अपराधिक प्रवृत्ति का है तथा शहर में कानूनगो के घर पड़ी डकैती की घटना में जेल गया था। हाल में ही वह जमानत पर छूटकर आया है। युवती और उसके परिवारीजन दहशत में हैं। सीओ सिटी अंबेश चंद्र त्यागी ने बताया कि एक आरोपी और उसकी मां को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। एक अन्य आरोपी अभी फरार है। लाइसेंसी बंदूक भी बरामद कर ली है। मामला छेड़खानी का नहीं है, बल्कि भूसे के उड़कर आरोपी के घर चले जाने का है, जिसको लेकर विवाद हुआ।