फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   आरओ का पानी देने की योजना बना रही पालिका

आरओ का पानी देने की योजना बना रही पालिका

Fri, 27 Jun 2014 05:30 AM IST
Etah
Etah Updated Fri, 27 Jun 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
एटा। नगरपालिका शहरवासियों को पेयजल आपूर्ति तो पूरी तरह से नहीं कर पा रही है, लेकिन अब आने वाले दिनों में उन्हें आरओ का पानी मुहैया कराने की योजना बना रही है। शहर में बने नलकूपों पर आरओ मशीन लगाई जाएंगी, जहां से पानी शुद्ध होकर टंकियों के माध्यम से लोगों के घरों तक पहुंचेगा। इसका प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा जा रहा है। स्वीकृति मिलते ही काम शुरू हो जाएगा। इस योजना पर एक करोड़ रुपये का खर्च आएगा।
विज्ञापन

शहर के लोग इन दिनों पेयजल आपूर्ति से जूझ रहे हैं। उन्हें पालिका द्वारा की जाने वाली सप्लाई का पानी नहीं मिल रहा है। कहीं पानी पहुंच नहीं रहा है तो कहीं गंदा पानी आ रहा है। पालिका अधिकारी भी कम वोल्टेज की कहकर पल्ला झाड़ रहे हैं। इस सबसे बेखबर नगरपालिका अब लोगों को आरओ का पानी उपलब्ध कराने की योजना बना रही है।
विज्ञापन

नगरपालिका अध्यक्ष राकेश गांधी ने बताया कि नगरपालिका मवाना (मेरठ) में यह योजना चल रही है। वहां के पालिकाध्यक्ष डॉ. गणेश दत्त शहर के लोगों को आरओ का पानी उपलब्ध करा रहे हैं। मवाना पालिका की प्रेरणा से ही उन्होंने भी अपने शहर के लोगों को आरओ का पानी देने की योजना बनाई है, ताकि लोगों को शुद्ध पानी मिल सके। इस कार्य के लिए योजना तैयार की जा रही है। प्रस्ताव बनाकर शासन को भी भेजा जा रहा है। इस कार्य पर लगभग एक करोड़ रुपये व्यय होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
ऐसे मिलेगा आरओ का पानी
पालिका शहर में बने 14 नलकूपों पर आरओ मशीन लगाएगी। वहां से पानी शुद्ध होकर टंकियों में पहुंचेगा। फिर सीधे पाइप लाइन के माध्यम से लोगों के घरों तक जाएगा। इससे घर बैठे ही लोगों को आरओ का पानी मिलेगा और अतिरिक्त खर्च भी बचेगा। जहां-जहां पाइप लाइन बंद हैं पालिका उन्हें चालू कराएगी। नगरपालिका क्षेत्र में 1800 कनेक्शन हैं।

---
इस कार्य में लोगाें का भी सहयोग जरूरी है। जिन लोगों के यहां कनेक्शन हैं वह जलकर जमा करें। जिन लोगों को पालिका के आरओ का पानी चाहिए वह अपने बंद कनेक्शनों को चालू करवा लें। जल्द ही शासन से स्वीकृति मिलते ही इस योजना पर काम शुरू हो जाएगा।
- राकेश गांधी, नगर पालिका अध्यक्ष
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed