{"_id":"4-64526","slug":"Etah-64526-4","type":"story","status":"publish","title_hn":"जैथरा थाना क्षेत्र के गांव जीवनाबाद में हुई घटना ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जैथरा थाना क्षेत्र के गांव जीवनाबाद में हुई घटना
Etah
Updated Thu, 22 Aug 2013 05:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जैथरा। थाना क्षेत्र के गांव जीवनाबाद में घर के पास नल पर नहाते युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के पीछे रंजिश बताई जा रही है। मृतक के भाई ने सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
जीवनाबाद निवासी 25 वर्षीय विद्याराम पुत्र एवरन सिंह के परिवार वालों के खिलाफ गत आठ फरवरी को हत्यारोपी पक्ष ने मारपीट का मुकदमा दर्ज कराया था। इस मामले में प्राणघातक हमले की धारा लगाई गई थी। विद्याराम को तो जमानत मिल गई थी, जबकि उसका बड़ा भाई ब्रजेश अभी भी जेल में है। तभी से दोनों पक्षों में रंजिश चली आ रही है। बताते हैं कि बुधवार की दोपहर लगभग एक बजे गांव के ही हत्यारोपी पक्ष का सुभाष बुग्गी से चारा लेकर आ रहा था, तभी रास्ते में विद्याराम की बकरी के पैर पर उसकी बुग्गी चढ़ गई। इस पर विद्याराम ने सुभाष से कुछ कह दिया। बाद में विद्याराम घर के पास लगे नल पर नहाने चला गया। सुभाष ने घर पहुंचकर अपने साथ हुई घटना की जानकारी दी।
सुभाष पक्ष के लोग एकत्रित होकर अवैध असलहों के साथ विद्याराम के घर पहुंच गए। वहां नहा रहे विद्याराम से गाली-गलौज करते हुए फायरिंग कर दी। बताते हैं कि लगभग 15 राउंड फायर हुए। एकाएक फायरों की आवाज सुनकर लोग दहशत में आ गए और जान बचाकर इधर-उधर भागने लगे। एक गोली विद्याराम के सीने में जा धंसी और मौके पर ही उसने दम तोड़ दिया। सूचना मिलने पर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
घटना की रिपोर्ट मृतक के बड़े भाई सत्यराम ने भगवान सिंह, उमेश, जयपाल सिंह, शिव सिंह, रामलड़ैते, अनुज व शैलेंद्र के खिलाफ दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी भगवान सिंह को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि सुभाष को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुलिस ने बताया कि शैलेंद्र के पास रिवाल्वर का लाइसेंस है। इसके निरस्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी।
----
रक्षाबंधन की खुशियां गम में बदलीं
जैथरा। विद्याराम की एक माह पूर्व ही सिढ़पुरा क्षेत्र से शादी हुई थी। बुधवार को रक्षाबंधन के चलते घर में खुशी का माहौल था। मगर पल भर में यह खुशी गम में बदल गई। पत्नी व परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल था।