फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   भरगैन में तनावपूर्ण शांति, पुलिस तैनात

भरगैन में तनावपूर्ण शांति, पुलिस तैनात

Thu, 22 Aug 2013 05:34 AM IST
Etah
Etah Updated Thu, 22 Aug 2013 05:34 AM IST
विज्ञापन
एटा। थाना राजा का रामपुर के कस्बा भरगैन में मंगलवार शाम गोकशी के वांछित आरोपी को पकड़ने गई पुलिस को मौके पर गायें व खाल मिली। टीम जब इन्हें लेकर आ रही थी तभी गोकशों ने उस पर हमला बोल दिया था। इससे सीओ अलीगंज सहित तीन एसओ और एक दर्जन पुलिसकर्मी घायल हुए थे। एक सिपाही के गंभीर चोट आने पर उसे आगरा रेफर किया गया है। पुलिस पर हमला करने के मामले में चार नामजद सहित छह सौ तक अज्ञात लोगों के खिलाफ राजा का रामपुर थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है। कस्बा में तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस बल के साथ एक कंपनी पीएसी तैनात की गई है। वहीं एक समुदाय विशेष के लोगों ने इस मामले में मीटिंग भी की।
विज्ञापन

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय मोहन शर्मा ने बुधवार को पुलिस लाइन में पत्रकारों को बताया कि गोकशी के मामले में वांछित आरोपी रफीक को पकड़ने के लिए सीओ अलीगंज शमशेर सिंह के नेतृत्व में कई थानों की पुलिस भरगैन गई थी। जहां अवैध रूप से चल रहे कट्टीघर में आपत्तिजनक हालत में गायें व खाल मिली थी। जिसे टीम अपने साथ लेकर आ रही थी, तभी गोकशों ने पुलिस पर पथराव कर दिया था। इस हमले में सीओ की जीप क्षतिग्रस्त हो गई। सीओ के अलावा जैथरा एसओ इंद्रेश भदौरिया, एसओ जसरथपुर मुनेश सिंह कठेरिया और एसओ राजा का रामपुर देवेेंद्र शंकर पांडेय के अलावा एसआई केपी सिंह और कांस्टेबल रामनाथ सिंह सहित कई पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं एक युवक भी घायल हुआ था, जिसे आगरा से नोएडा रेफर किया गया है। सिर में गंभीर चोट आने के कारण कांस्टेबल रामनाथ सिंह को भी आगरा रेफर किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस कप्तान ने कहा कि जो भी हुआ वह गलत है। आरोपियों के विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस पर हमला करने के मामले में कस्बा के रफीक, अतीक, गुड्डू चौधरी व अपाचे के अलावा छह सौ अज्ञात लोगों के खिलाफ एसओ ने राजा का रामपुर थाने में मामला दर्ज कराया है। उन्होंने कहा कि पुलिस टीम ने कोई अभद्र व्यवहार और फायरिंग नहीं की, बल्कि अपना बचाव किया था। उन्होंने कहा कि जनता ही पुलिस पर हमला करेगी तो जनपद में अपराधों पर अंकुश कैसे लगा पाएगा?
विज्ञापन
विज्ञापन


बाइक सवार बना मददगार
एटा (ब्यूरो)। भरगैन में जब पुलिस टीम पर आरोपियों ने हमला किया तो थानाध्यक्ष जैथरा इंद्रेश भदौरिया और एक एसआई गंभीर रूप से घायल हो गए। उसी समय एक बाइक सवार उधर से गुजरा जो दोनों को अपनी बाइक पर बिठाकर ले गया और उनकी जान बचाई।

---
अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं
एटा (ब्यूरो)। पुलिस अधिकारी व कर्मी सहमे हुए हैं। वे इस मामले में कुछ भी कहने से कतरा रहे हैं। जब क्षेत्रीय अधिकारियों और पुलिस कर्मियों से घटना के बारे में जानकारी की गई तो वह कुछ भी बताने को तैयार नहीं थे। अभी तक न किसी आरोपी की गिरफ्तारी हुई है और न ही पुलिस दबिश देने गई है। बताते हैं कि पुलिस पर क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि का दबाव पड़ रहा है। मौके पर उनके कुछ कहने पर पुलिस के एक अधिकारी की तनातनी भी हो गई थी। इधर कस्बा में एक समुदाय के लोगों ने मामले को लेकर बैठक भी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed