फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   दो दिन में गिरफ्तारी नहीं तो आंदोलन

दो दिन में गिरफ्तारी नहीं तो आंदोलन

Tue, 09 Jul 2013 05:30 AM IST
Etah
Etah Updated Tue, 09 Jul 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
जलेसर। सांसद आगरा रामशंकर कठेरिया ने पुलिस-प्रशासन को चेतावनी दी कि यदि दो दिन के अंदर गोकशों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो 10 जुलाई को विद्युत एवं बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर होने वाले धरना-प्रदर्शन में इस मामले को भी जोर-शोर से उठाया जाएगा।
विज्ञापन

पूर्व एमएलसी प्रत्येंद्रपाल सिंह और जिला पंचायत सदस्य धर्मपाल सिंह टुल्लन भइया ने कहा कि हिंदू धर्म में गाय को मां माना जाता है और यदि कोई इस प्रकार की घटना करता है तो उसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इससे पूर्व सांसद रामशंकर कठेरिया की अगुवाई में हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ताओं ने तहसील मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। गोवंश की हत्या के प्रयास करने वालों की तत्काल गिरफ्तारी और नगर में खुलेआम बिक रहे गोश्त को पर्दे में रखकर बिकवाए जाने की मांग की।
विज्ञापन

सांसद द्वारा दी गई चेतावनी के बाद एसडीएम संदीप गुप्ता, सीओ पुलिस रमनपाल सिंह, सीओ सकीट विजय कपिल ने सांसद एवं हिंदूवादी संगठनों को आश्वस्त किया कि आरोपियों की तत्काल गिरफ्तार किया जाएगा। इस मौके पर पूर्व पालिकाध्यक्ष केजी वार्ष्णेय, पवेंद्र सिंह पम्मी ठाकुर, कैलाशचंद्र मित्तल, विक्की गुप्ता, जितेंद्र गुप्ता, पुलकित गुप्ता, राहुल अग्रवाल, राजीव सिंघल, वीरेंद्र प्रताप संतोष, श्यामवीर सिंह, संजीव दिवाकर आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


चार-पांच गोवंशों को ले जा रहे थे युवक
ब्यूरो
जलेसर। मोहल्ला धोवियान में बंटू कुरैशी का मकान है। रविवार की रात्रि 10 बजे इसी मकान में कुछ लोग चार-पांच गोवंश को लेकर जा रहे थे। उसी दौरान सभासद राहुल अग्रवाल, पुलकित आदि ने देख लिया था। उन्होंने इस संबंध में जानकारी ली तो युवक भाग खडे़ हुए। पशुओं को सभासद सहित अन्य युवकों ने उसी मकान के बाहर बांध लिया था। सभासद ने इसी दौरान कोतवाली पुलिस को जानकारी दी। इसी बीच भागे युवक के साथ 20-25 और युवक आ गए और गोवंशों को छुड़ा कर ले गए और सभासद सहित अन्य युवकों के साथ अभद्रता कर दी। इससे हिंदूवादी संगठनों में रोष व्याप्त हो गया था और उन्होंने थाने पर हंगामा काटते हुए आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार किए जाने की मांग की।
इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य धर्मपाल सिंह टुल्लन भैया, ब्लॉक प्रमुख अर्जुन सिंह यादव, पूर्व पालिकाध्यक्ष केजी वार्ष्णेय, वीरेंद्र प्रताप सिंह संतोष आ गए। इसकी जानकारी मिलते ही एडीएम साहब सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक राधेमोहन भारद्वाज भी कोतवाली पहुंच गए और लोगों को शांत किया।

अज्ञात आरोपियों के विरूद्ध मामला दर्ज
जलेसर (ब्यूरो)। नगर के सभासद राहुल अग्रवाल, राघवेंद्र सिंह धर्मपाल सिंह सदस्य जिला पंचायत, गौरव वार्ष्णेय, पुलकित गुप्ता, गोलू, विकाश आदि की तहरीर पर अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। प्राथमिकी में मारपीट कर अभद्र व्यवहार और जान से मारने की धमकी देने, पकड़ी चार गायों को छुड़ा ले जाने, मृत गायों के सभी अवशेष उठा ले जाने आदि की बात कही गई है।

नहीं हुई कोतवाली में तोड़फोड़
जलेसर। पुलिस क्षेत्राधिकारी रमनपाल सिंह ने बताया कि रात्रि में हुए घटनाक्रम में हिंदूवादी संगठन के लोग कोतवाली पर पहुंचे थे। नारेबाजी भी की थी। लेकिन तोड़फोड़ जैसी कोई घटना नहीं हुई है।


इससे पूर्व भी हुई हैं घटना
जलेसर। रविवार की रात में गोवंश की हत्या तो नहीं हुई, लेकिन बंटू कुरैशी के मकान में गोवंश घुसे थे। जानकारों का कहना था कि इस घर में गोकशी की घटनाएं पूर्व में भी हुईं थीं। जानकारी होने पर इस मकान की निगरानी की जा रही थी। इससे पूर्व भी कई घटनाएं पिछले दस वर्षों के दौरान हुई हैं। जिसमें लगभग दो दर्जन आरोपी जेल भी गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed