{"_id":"4-55107","slug":"Etah-55107-4","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन शिक्षकों के निलंबन की संस्तुति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन शिक्षकों के निलंबन की संस्तुति
Etah
Updated Fri, 01 Mar 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। शिक्षा अधिकारियों के निरीक्षण में मिली खामियों के बाद तीन शिक्षकों के निलंबन की संस्तुति की गई है। इनमें दो दो प्रधानाध्यापक हैं। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी एसएस यादव, उप बेसिक शिक्षा अधिकारी श्रीकांत पटेल एवं खंड शिक्षा अधिकारी महेश पटेल के निरीक्षण में मिली खामियाें की गाज सबंधित प्रधानाध्यापकों, शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं शिक्षामित्रों पर गिरी है।
बीएसए यादव निधौली कलां विकास खंड के प्राथमिक विद्यालय नगरिया में जुलाई से अनुपस्थित चल रही सहायक अध्यापिका रेखा को सेवा समाप्ति एवं शिक्षामित्र राजकुमार व अर्चना यादव को संविदा समाप्ति का नोटिस जारी किया गया। नगला गूलर की शिक्षिका वंदना यादव दस फरवरी से 28 फरवरी तक अनुपस्थित रहीं। इस दौरान का वेतन काटने एवं अग्रिम आदेश तक वेतन रोकने के आदेश दिए। उच्च प्राथमिक विद्यालय लहरा के कर्मचारी पुष्पेंद्र का फरवरी माह का वेतन काटने एंव अग्रिम आदेश तक रोकने के आदेश दिए।
प्राथमिक विद्यालय गुदाऊ जलेसर की प्रधानाध्यापिका यास्मीन खातमा, शिक्षामित्र ध्वज प्रताप सिंह का वेतन रोका। अनुपस्थित मिले प्राथमिक विद्यालय नगला राधे की दीप्ति गौतम प्राथमिक विद्यालय मुकुटपुर के प्रधानाध्यापक दुर्गा प्रसाद का एक दिन का वेतन काट अग्रिम आदेश तक रोका। विद्यालयों में मिली अव्यवस्थाओं पर प्राथमिक विद्यालय भुर्रिका यादव की प्रधानाध्यापिका रामरानी, प्राथमिक विद्यालय सराय नीम के रवींद्र दत्त एवं शाहनगर टिमरुआ की प्रधानाध्यापिका मुन्नी देवी का वेतन रोका।
विज्ञापन
डिप्टी बीएसए पटेल ने शीतलपुर ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय रुद्रपुर में 53 बच्चों में से 6 ही उपस्थिति पर प्रधानाध्यापक सौरभ मिश्र का वेतन रोका। प्राथमिक विद्यालय मरथरा भगवानदास की प्रधानाध्याकिा का एसीआर न बनवाने पर वेतन रोका। खंड शिक्षा अधिकारी महेश पटेल ने अवागढ़ विकास खंड के उच्च प्राथमिक विद्यालय बलीदादपुर बंद मिला। ग्रामीणों की शिकायत पर प्रधानाध्यापक सुरेंद्रपाल सिंह व शिक्षक वीरेंद्र सिंह के निलंबन की संस्तुति की। 3.50 पर बंद मिले नगला चांद की प्रभारी प्रधानाध्यापिका रीना यादव के निलंबन की संस्तुति की। प्राथमिक विद्यालय नगला गोपाल के शिक्षक उमेश कुमार के अनुपस्थित रहने की शिकायत पर उनका वेतन रोका। प्राथमिक विद्यालय नरोरी की शिक्षिका पूजा के हस्ताक्षरों में भिन्नता मिलने पर तीन दिसंबर से आज तक वेतन काट कर रोकने के आदेश दिए।