फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   लूट और डबल मर्डर का खुलासा, तीन गिरफ्तार

लूट और डबल मर्डर का खुलासा, तीन गिरफ्तार

Fri, 22 Feb 2013 05:30 AM IST
Etah
Etah Updated Fri, 22 Feb 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
एटा। चार दिन पूर्व अवागढ़ कस्बा में हुई सराफ मुकेश गोयल व उनके नौकर की हत्या कर करीब पचास लाख की नकदी और जेवर लूटकर ले जाने की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने घटना में शामिल तीन बदमाशों को कोतवाली देहात क्षेत्र में गदनपुर पैंठ के पास से मुठभेड़ के बाद तीन बदमाशों को गिरफ्तार करने का दावा किया। इनके पास से पुलिस ने एक पिस्टल, दो तमंचे, बाइक सहित लूटे गए 20 लाख रुपए के जेवरात बरामद किए है। इस घटना के मुख्य सरगना सहित तीन बदमाश अभी फरार हैं। पकड़े गए तीनों बदमाश आगरा के रहने वाले है।
विज्ञापन

गत 17 फरवरी की शाम को यह घटना हुई तथा इसके विरोध में तभी से कसबा अवागढ़ बंद चल रहा है। जलेसर और आस पास के कसबों में घटना को लेकर आक्रोश पनप रहा था। पुलिस के लिए सिरदर्द बनी इस घटना का खुलासा गुरुवार की शाम पुलिस लाइन में पत्रकारों के समक्ष वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजयमोहन शर्मा ने किया। उन्होंने बताया कि दोपहर साढ़े 12 बजे मुठभेड़ के बाद जिन तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया उन्होंने अपने नाम मुकद्दर निवासी गांव भाई थाना मलपुरा जिला आगरा, श्यामवीर निवासी अखीमपुरा थाना मलपुरा आगरा और भूरा निवासी चंदनगढ़ी थाना डौकी आगरा बताया। इनके पास से पुलिस ने एक पिस्टल, दो तमंचा 315 बोर और 15 कारतूस के साथ एक बाइक भी बरामद की है। लूटे गए जेवरातों में से साढ़े सात सौ ग्राम सोने के जेवर भी बरामद किए हैं, इनकी कीमत 20 लाख रुपए हैं।
विज्ञापन

एसएसपी ने बताया कि मुख्य सरगना अवागढ़ थाना क्षेत्र का रहने वाला है। उसी के कहने पर बदमाश आए थे। सरगना और उसके दो साथियों की पुलिस तलाश कर रही हैं। पुलिस गिरफ्त में आए बदमाशों ने बताया कि उनका मकसद केवल लूट करना था, लेकिन व्यापारी और नौकर ने उन्हें पहचान लिया था, जिसके कारण हत्या की। पुलिस का कहना है कि तीनों बदमाश पेशवर अपराधी हैं। जिनके खिलाफ आगरा में भी कई मामले दर्ज हैं। मामले का खुलासा करने वाली पुलिस टीम को पुलिस महानिरीक्षक आगरा ने दस हजार रुपए देकर पुरस्कृत करने की घोषणा की है। टीम में एसओजी के अलावा अवागढ़, कोतवाली देहात की पुलिस शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed