{"_id":"4-53754","slug":"Etah-53754-4","type":"story","status":"publish","title_hn":"गृह क्लेश से क्षुब्ध महिला ने जहर खाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गृह क्लेश से क्षुब्ध महिला ने जहर खाया
Etah
Updated Thu, 07 Feb 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
एटा (ब्यूरो)। कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव लालपुर निवासी एक महिला ने गृह क्लेश के चलते विषाक्त पदार्थ का सेवन कर आत्महत्या करने का प्रयास किया। परिजनों ने महिला को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव लालपुर निवासी मीरा बुधवार की दोपहर को अपने घर पर मौजूद थी। उसी दौरान संदिग्ध हालात में उसकी परिजनों के साथ कहासुनी हो गई। परिजनों के साथ हुई कहासुनी उसके लिए एक बड़ा नासूर बन गया। उसी के चलते महिला ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर आत्महत्या करने का प्रयास किया। इससे महिला की हालत गंभीर हो गई। महिला को चिंताजनक हालत में देख परिजनों में हड़कंप मच गया। आननफानन में घरवालों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया।