{"_id":"4-48523","slug":"Etah-48523-4","type":"story","status":"publish","title_hn":"आबादी वाले क्षेत्रों में खूब बिकी आतिशबाजी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आबादी वाले क्षेत्रों में खूब बिकी आतिशबाजी
Etah
Updated Thu, 15 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
एटा । प्रशासन और पुलिस के सुरक्षा दावे धरे रह गए। इनके फरमान के बाद भी शहर के व्यस्ततम बाजारों और रिहायशी इलाकों में खुलेआम आतिशबाजी बेची गई। थोड़ी सी लापरवाही बड़े हादसे का कारण बन सकती थी।
आबादी में प्रतिबंध के बावजूद मंगलवार को शहर के अधिकांश बाजारों गली मुहल्लों में आतिशबाजी की दुकानें सजी थीं। शहर के व्यस्ततम बाजार घंटाघर पर बिक रही आतिशबाजी को देखकर लोग सिहर उठे। तो वहीं रेलवे रोड पर धड़ल्ले से बिक रही आतिशबाजी के दौरान पुलिस की गाड़ी और जवान भी मौजूूद थे। इसी रोड पर आगे भी आतिशबाजी बिक रही थी। आगरा रोड चुंगी पर भी आतिशबाजी की दुकानें सजी थीं। बताते चलें कि पुलिस और जिला प्रशासन ने आबादी वाले क्षेत्रों में आतिशबाजी की बिक्री को पूर्णत: प्रतिबंधित कर दिया था। आबादी क्षेत्रों में आतिशबाजी बिकने का मामला उनके संज्ञान में नहीं आया है। यदि ऐसी शिकायत मिलती तो संबंधितों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाती। आरबी चौरसिया,सीओ सिटी