{"_id":"43638","slug":"Etah-43638-4","type":"story","status":"publish","title_hn":"200 साल पुराने मंदिर का बरामद टूट कर गिरा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
200 साल पुराने मंदिर का बरामद टूट कर गिरा
Etah
Updated Thu, 30 Aug 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। थाना कोतवाली देहात के ग्राम गाजीपुर पहोर में बना करीब 200 साल पुराना ठाकुर जी मंदिर का बरामद लगातार हो रही बारिश से टूट कर गिर पड़ा। इससे मंदिर के पास सो रहे पांच लोग घायल हो गए। इन्हें पास के ही प्राइवेट क्लीनिक पर भर्ती कराया गया। मंदिर निर्माण को लेकर इसके स्वामी व गांव वालों में ठन गई है और उनके आक्रोश पनप रहा है।
ग्राम गाजीपुर पहोर में बने मंदिर में राजाओं द्वारा स्थापित संगमरमर की मूर्तियों से सजा श्रीराम-श्रीकृष्ण गणेश के मंदिर के आगे बना बरामद मंगलवार की रात अचानक भरभरा कर गिर पड़ा। जिससे मंदिर के पास में ही सो रहे चार लोगों को हल्की चोटें आई हैं। ग्राम के बडे़ बुजुर्गों का कहना था कि मंदिर करीब 200 साल पुराना है। जिसमें संगमरमर की मूर्तियां भी हैं। बताते हैं कि कुछ लोग मंदिर के पास ही चारपाई डालकर सोते थे। जब भी बारिश होती थी वह मंदिर के बरामदे में जाकर सो जाया करते थे। मगर मंगलवार को रात यह क्षतिग्रस्त हो गया।
वहीं गांववालों का आरोप है कि ठाकुर जी महाराज के मंदिर से जुड़ी करीब 26 बीघा जमीन को गांव के ही एक युवक ने धोखाधड़ी कर बेच दी और मंदिर ट्रस्ट का पूरा रुपया हजम कर गया। इसे लेकर मुकदमा भी चला है। एक पुजारी का मुकदमे के दौरान अपहरण हो गया था। बाद में यह मुकदमा खत्म हो गया। अब गांववाले मंदिर की जमीन बेचकर आए रुपये से मंदिर के बरामदे को सही कराने में लगाने की मांग कर रहे हैं। जिससे सालों पुराना मंदिर फिर से सही हो सके।