{"_id":"41613","slug":"Etah-41613-4","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार बैंकें ओवरलोड बिजली चलाती मिलीं ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार बैंकें ओवरलोड बिजली चलाती मिलीं
Etah
Updated Mon, 30 Jul 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
अवागढ़। बिजली चोरी तथा कम वसूली से जूझ रहे विद्युत विभाग ने अधिशासी अभियंता ग्रामीण मोहन स्वरूप के निर्देश पर कसबे के सरकारी प्रतिष्ठानों एवं उपभोक्ताओं के यहां नियमित चेकिंग अभियान चलाया, जिसके अंतर्गत चार बैकों में की गई चेकिंग में स्वीकृत लोड से ज्यादा बिजली प्रयोग करते पाए जाने पर नियमानुसार जुर्माना वसूलने की कार्रवाई की गई है।
अवर अभियंता रतीराम के अनुसार कसबे की केनरा बैंक को एक केवी स्वीकृत लोड पर दस केवी बिजली प्रयोग करते पाया गया, वही भारतीय स्टेट बैंक को साढ़े सात केवी पर दस केवी बिजली प्रयोग करते पाया गया। श्रेयस ग्रामीण बैंक तथा कोआपरेटिव बैंक भी एक केवी पर दो केवी बिजली प्रयोग करते पाई गई। इन चारों बैंकों का प्रयोग के अनुसार लोड बढ़ाते हुए जुर्माना वसूलने की कार्रवाई की गई है। जेई रतीराम ने सभी विद्युत उपभोक्ताओं से अपनी खपत के अनुसार लोड बढ़वाए जाने की अपील की है।