{"_id":"5758629a4f1c1b70359c53a6","slug":"96-women-73-children-were-sent-to-the-district-jail","type":"story","status":"publish","title_hn":"96 महिलाओं, 73 बच्चों को भेजा गया जिला कारागार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
96 महिलाओं, 73 बच्चों को भेजा गया जिला कारागार
अमर उजाला ब्यूरो फीरोजाबाद
Updated Thu, 09 Jun 2016 12:15 AM IST
विज्ञापन
96 महिलाओं, 73 बच्चों को भेजा गया जिला कारागार
- फोटो : अमर उजाला
जवाहरकांड मामले में पुलिस ने पकड़े 96 महिलाओं, 73 बच्चों को बुधवार को जिला कारागार में भेजा है। जेल भेजे गए बच्चाें की उम्र 0-6 साल की है। महिलाओं ने अपने ऊपर लगे आरोपों को बेबुनियाद बताया है।
बता दे कि विगत दिनों पूर्व मथुरा के जवाहरबाग खाली कराने को लेकर पुलिस तथा उपद्रवियों में काफी टकराव हुआ था। जिसमें थानाध्यक्ष संतोष यादव, एसपी सिटी मुकुल द्विवेदी की मौत हो गई थी। इसके बाद पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई में 25 से अधिक उपद्रवी मारे गए थे। मामले में पुलिस ने सैंकड़ो उपद्रवियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई थी। साथ ही कई लोगों को पकड़कर जेल भेजा था। मामले में बुधवार शाम कई महिलाओं, बच्चों को मथुरा जेल से एटा जेल में शिफ्ट किया गया है। जेल अधीक्षक अनूप सिंह ने बताया कि 96 महिलाओं तथा 73 बच्चों को जिनकी उम्र करीब छह साल तक है, जिन्हे जिला कारागार भेजा गया है।