फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   876 voters reduced in local bodies

Etah News: निकायों में कम हो गए 876 मतदाता

Sat, 01 Apr 2023 10:56 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sat, 01 Apr 2023 10:56 PM IST
विज्ञापन
876 voters reduced in local bodies
एटा। नगर निकायों की अंतिम मतदाता सूची शनिवार को प्रकाशित कर दी गई। सभी निकायों में 876 मतदाता कम हो गए हैं।
विज्ञापन

जिला प्रशासन ने पूर्व में 18 नवंबर 2022 को मतदाता सूची का प्रकाशन किया था। जिसमें कुल मतदाता 252564 थे। बाद में चुनाव प्रक्रिया उलझने की वजह से समय बढ़ गया। ऐसे में चुनाव आयोग ने इस मतदाता सूची पर फिर दावे-आपत्ति मांगने के निर्देश दिए। इसमें प्रशासनिक मशीनरी जुट गई। इस अभियान के दौरान कुल 1057 नए मतदाताओं के नाम सूचियों में जोड़े गए हैं। जबकि 1933 मतदाताओं के नाम काटे गए हैं। ये मतदाता मृतक, शिफ्टेड बताए गए हैं। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व आयुष चौधरी ने बताया कि प्राप्त दावे-आपत्तियों का निस्तारण करते हुए अंतिम मतदाता सूचियों का प्रकाशन कर दिया गया है।



अब यह है मतदाताओं की स्थिति
निकाय - मतदाता
अलीगंज - 26428
मारहरा - 21190
एटा - 111185
जलेसर - 33322
सकीट - 6699
राजा का रामपुर - 10217
अवागढ़ - 9410
जैथरा - 9755
निधौली कलां - 7457
मिरहची - 16025
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed