फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   80 thousand rupees blown from the purse of the woman

शादी की खरीददारी करने जा रही महिला के पर्स से 80 हजार किए पार, रिपोर्ट दर्ज

Sun, 14 Nov 2021 12:09 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 14 Nov 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
80 thousand rupees blown from the purse of the woman
एटा। बेटी की शादी के लिए खरीदारी करने जा रही शिकोहाबाद रोड निवासी महिला के पर्स से टप्पेबाजी कर अस्सी हजार रुपये उड़ा दिए। तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शिकोहाबाद रोड के बापूनगर निवासी अनुज गुप्ता ने बताया कि दो दिसंबर को उनकी बेटी की शादी है। शुक्रवार को वह जीटी रोड स्थित दवा की दुकान पर थे। उन्होंने पत्नी अर्चना गुप्ता को कॉल कर रुपये लेकर आने को कहा, जिससे शादी के लिए खरीदारी की जा सके। पत्नी पर्स में 80 हजार रुपये लेकर ई-रिक्शा में बैठ गई। इस दौरान एक महिला उनके पास में बैठ गई। पत्नी को पता ही नहीं चला कि कब समीप बैठी महिला ने पर्स में रखे रुपये निकाल लिए और रास्ते में उतर कर चली गई। अर्चना ने जब पर्स खोलकर देखा तो रुपये गायब देख होश उड़ गए। कोतवाली नगर प्रभारी राकेश कुमार मीणा ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

वहीं मिरहची थाना क्षेत्र के गांव चहबच्चा निवासी मायाप्रकाश पुत्र बाबूराम शनिवार को इनवर्टर लेने ई-रिक्शा से एटा आ रहे थे। इस दौरान एक अन्य व्यक्ति भी ई-रिक्शा में बैठ गया। उस व्यक्ति ने आलू की टिक्की में कुछ नशीला पदार्थ मिलाकर खिला दिया। कासगंज रोड पर हिंदुस्तान लीवर के पास बेहोश होने के बाद आरोपी जेब में रखे सात हजार रुपये व ई-रिक्शा लेकर फरार हो गया। एंबुलेंस से उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। प्रभारी थानाध्यक्ष कोतवाली (देहात) रामराज यादव ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed