फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   8 to 10 thousand tests are being done daily in pathology lab Due to increasing diseases in Etah

UP News: बीमारियों के वार से पैथोलॉजी लैब पर बढ़ा भार, प्रतिदिन हो रहीं आठ से 10 हजार तक जांचें

Wed, 25 Sep 2024 04:53 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Wed, 25 Sep 2024 04:53 PM IST
सार

एटा में बीमारियों के वार से पैथोलॉजी लैब पर भार बढ़ गया है। प्रतिदिन आठ से 10 हजार तक जांचें हो रहीं हैं। 

विज्ञापन
8 to 10 thousand tests are being done daily in pathology lab Due to increasing diseases in Etah
fever - फोटो : एएनआई

विस्तार

उत्तर प्रदेश के एटा में वायरल बुखार के साथ डेंगू-मलेरिया के बढ़ते मामलों ने पैथोलॉजी लैब पर भार बढ़ा दिया है। मेडिकल कॉलेज की पैथोलॉजी लैब में प्रतिदिन आठ से दस हजार तक जांचें की जा रही हैं।

विज्ञापन


बरसात के मौसम में बीमारियों की आशंका अधिक रहती है। डेंगू, मलेरिया, वायरल बुखार के मामले अधिक मिलते हैं। स्वास्थ्य महानिदेशालय ने बीमारियों की रोकथाम के लिए नियमित अभियान चलाने के दिशा-निर्देश दिए हैं। एक अक्तूबर से विशेष संचारी रोग अभियान शुरू हो रहा है।

विज्ञापन

इस अभियान में अन्य बीमारियों के साथ मधुमेह, कैंसर, हाइपरटेंशन और सांस रोग के पीड़ितों का ब्योरा जुटाने के निर्देश हैं। बीमारी का पता चलते ही मरीजों को उचित उपचार मिल सके। इसके लिए खून की जांच अनिवार्य की गई है।
 
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के अलावा स्वास्थ्य केंद्रों पर खून की जांच हो रही है। मेडिकल कॉलेज की बात करें तो यहां प्रतिदिन नए-पुराने 3000 के करीब मरीज पहुंच रहे हैं। इन मरीजों की लैब में प्रतिदिन आठ से 10 हजार जांच हो रही हैं। यह आंकड़ा 24 घंटे का है। 
 
विज्ञापन

इसके अलावा डेंगू के एलाइजा जांच के सैंपल भी स्वास्थ्य उपकेंद्रों से आ रहे हैं। उनकी भी जांच मेडिकल कॉलेज में की जा रही है। बताया गया बुखार पीड़ितों की सर्वाधिक जांच हो रहीं हैं। सबसे अधिक जांचें बुखार रोगियों की कराई जा रही हैं। इनमें प्लेटलेट्स की संख्या कम आने की समस्या सर्वाधिक है। अक्तूबर से अभियान चलेगा ऐसे में जांच और बढ़ने की संभावना है।
 

आंकड़ों पर एक नजर

  • वर्ष - मलेरिया मरीज - डेंगू मरीज
  • 2021 - 120 - 209
  • 2022 - 45 - 46
  • 2023 - 67 - 77
  • 2024 - 29 - 18

मौसम से बदलाव के कारण बड़ी संख्या में कॉलेज में मरीज आ रहे हैं। मरीजों को देखकर उनका उपचार किया जा रहा है। जांच भी कराई जा रहीं है। 24 घंटे लैब संचालित रहती है। इससे जांच की संख्या बढ़ी है। -डॉ. सुरेश चंद्रा, सीएमएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed