{"_id":"69baed77adfeeb1de102988b","slug":"8-injured-in-road-accidents-admitted-etah-news-c-163-1-eta1004-147842-2026-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: सड़क हादसों में 8 घायल, भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: सड़क हादसों में 8 घायल, भर्ती
Wed, 18 Mar 2026 11:52 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Wed, 18 Mar 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
एटा। जिले में अलग-अलग थाना क्षेत्र के अंतर्गत हुए सड़क हादसे में 8 लोग घायल हो गए। घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया।
थाना देहात कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत आरटीओ कार्यालय के पास बने फ्लाईओवर पर सरसों से लोड ई-रिक्शा पलट गया। इसमें कुंवरपाल निवासी पचेई थाना मलावन गंभीर रूप से घायल हो गए। भतीजा राहुल ने बताया कि सुबह 12 बजे सरसों बेचने नवीन गल्ला मंडी जा रहे थे। गंभीर हालात में उन्हें इमरजेंसी में भर्ती किया गया। वहीं थाना मलावन क्षेत्र के गांव दलपुर निवासी कुसमा देवी, थाना अलीगंज क्षेत्र के जखारी निवासी शिशुपाल और नीतेश, थाना सकरौली क्षेत्र के गांव जरानीकलां निवासी लीलावती और भगवान देवी, थाना देहात कोतवाली क्षेत्र के नगला कंचन निवासी ज्ञान सिंह, थाना रिजोर क्षेत्र के आरव आदि लोग सड़क हादसे में घायल हो गए। घायलों को मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया।