फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   74 percent voted in Jalesar-Avagdh

जलेसर-अवागढ़ में 74 प्रतिशत मतदान

Sat, 05 Dec 2015 10:50 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
ब्यूरो अमर उजाला, एटा Updated Sat, 05 Dec 2015 10:50 PM IST
विज्ञापन
 74 percent voted in Jalesar-Avagdh
पहले और दूसरे चरण की चुनावी हिंसा से सबक लेते हुए तीसरे चरण के लिए प्रशासन द्वारा किए गए पुख्ता इंतजामों का कुछ असर शनिवार को मतदान के दौरान दिखाई दिया। जिले के जलेसर और अवागढ़ ब्लाक में छुटपुट घटनाओं को छोड़ कहीं बड़ी घटना न होने पर प्रशासन ने भी राहत की सांस ली। मतदाताओं ने उत्साह के साथ वोट डाले। मतदान केंद्रों पर कतार लगी दिखाई दी। डीएम और एसएसपी अर्द्ध सैनिक बलों के साथ मतदान केंद्रों का जायजा लेते रहे।
विज्ञापन


जलेसर ब्लाक क्षेत्र के रसीदपुर गांव में मतदान के दौरान शनिवार दोपहर प्रत्याशी रक्षपाल और बृजेश के समर्थक आपस में भिड़ गए। देखते ही देखते दोनाें पक्षों की ओर से फायरिंग होने लगी। सूचना पर पहुंची पुलिस को देखते ही मारपीट करने वाले लोग भाग निकले। पुलिस ने बारह लोगों को हिरासत में लिया है। डीएम निधि केसरवानी और एसएसपी संतोष कुमार सिंह भी रसीदपुर गांव हालात का जायजा लेने पहुंचे। गहला गांव में प्रधान पद के प्रत्याशी ललित देवी और राजवती के समर्थक आपस में भिड़ने से लाठी डंडे चल गए। मारपीट में स्वतंत्र पाल सिंह और श्यामवीर सिंह घायल हो गये। मौके पर पहुंचे पुलिस बल ने लोगाें का दौड़ा लिया। यहां से छह लोगों को हिरासत में लेकर थाने में बैठा लिया। जलेसर देहात ग्राम सभा के कृषि प्रसार केंद्र पर प्रधान पद के प्रत्याशी महराज यादव और जितेंद्र यादव के समर्थक ने एक दूसरे पर फर्जी मतदान कराने का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। टकराव की नौबत आने से पहले ही फोर्स ने पहुंच कर स्थिति को काबू में कर लिया। हंगामा कर रहे ग्रामीणों को खदेड़ दिया।
विज्ञापन


जलेसर ब्लॉक में आधा दर्जन मतदान केंद्रों पर टकराव की स्थिति बनी, लेकिन समय रहते डीएम और एसएसपी ने पुलिस एवं अर्द्ध सैनिक बल के साथ पहुंच कर मामला शांत कराते हुए शंातिपूर्ण मतदान कराया। जिला निर्वाचन कार्यालय के मुताबिक अवागढ़ में 74 और जलेसर मे 73 प्रतिशत मतदान हुआ। इससे पूर्व पहले चरण में 75, दूसरे चरण में 72 प्रतिशत वोटिंग हुई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


तीसरे चरण में मतदान का आलम यह था कि दोनो ब्लाक में ग्यारह बजे ही कई मतदान केंद्रों पर वोटिंग का आंकड़ा 50 प्रतिशत पार कर चुका था। इसके चलते निर्वाचन ड्यूटी में लगे अफ्सर और कर्मचारी शाम तक 80 प्रतिशत मतदान होने की उम्मीद लगाए बैठे थे, लेकिन शाम होते-होते मतदान धीमा हो गया। इसके चलते वोटिंग प्रतिशत का आंकड़ा 74  प्रतिशत तक ही पहुच पाया। तीसरे चरण का चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न होने से पुलिस और प्रशासन ने राहत की सांस ली है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed