{"_id":"65c60f6cd5f3eaecec0f6801","slug":"72-hours-continuous-power-generation-in-the-first-unit-will-get-commercial-status-etah-news-c-163-1-sagr1016-112418-2024-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: पहली इकाई में 72 घंटे सतत बिजली उत्पादन, मिलेगा व्यावसायिक दर्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: पहली इकाई में 72 घंटे सतत बिजली उत्पादन, मिलेगा व्यावसायिक दर्जा
Fri, 09 Feb 2024 05:11 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Fri, 09 Feb 2024 05:11 PM IST
विज्ञापन
एटा। मलावन स्थित जवाहर विद्युत तापीय परियोजना की एक इकाई में पूरी क्षमता के साथ ही सतत 72 घंटे बिजली उत्पादन कर लिया गया है। इसके साथ ही इस इकाई को अब व्यावसायिक उत्पादन का दर्जा मिल जाएगा। वहीं अब परियोजना प्रशासन का पूरा जोर परियोजना की दूसरी इकाई को चालू करने पर है।
परियोजना में 660 मेगावाट की एक इकाई तैयार की जा चुकी है। इसमें पिछले दिनों विद्युत उत्पादन के ट्रायल भी कर लिए गए। जबकि इतनी ही मेगावाट की दूसरी इकाई के ट्रायल के लिए काम चल रहा है। नियमत: इकाई में 660 मेगावाट बिजली रोजाना तीन दिन तक बनती रहने पर ही इसमें व्यावसायिक उत्पादन माना जाता है। इसके लिए अफसर लगातार कोशिशों में जुटे हुए थे, लेकिन लगातार आ रही खामियां व्यवधान पैदा कर रहीं थीं। इन सभी को दूर कर मंगलवार से पूरी क्षमता के साथ उत्पादन शुरू किया गया तो यह लगातार 72 घंटे तक चलती रही और शुक्रवार सुबह यह समय पूरा होने पर परियोजना में सभी अधिकारी, कर्मचारियों ने खुशी मनाई, जो बिजली परियोजना में बन रही है, उसे लगातार ग्रिड के लिए भेजा जा रहा है।
-- -- -- -- -- -
इसी महीने आ सकते हैं मुख्यमंत्री
प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इसी महीने जिले में आ सकते हैं। परियोजना स्थल में भी जाने की संभावना है। इसे लेकर सभी काम तेजी के साथ किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
-- -- -- -- --
शुक्रवार सुबह परियोजना की एक इकाई में पूर्ण भार पर 72 घंटे की अवधि तक विद्युत उत्पादन कर लिया गया है। अब इसकी व्यावसायिक उत्पादन दर्जे की प्रक्रिया पूरी हो गई है। दूसरी इकाई पर तेजी से काम चल रहा है। मार्च तक उसे संचालित करने की तैयारी है। - मनोज कुमार श्रीवास्तव, अधिशासी अभियंता, जवाहर तापीय परियोजना